शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपित भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपित भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों महिला ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। आरोपित भाजपा नेता को उसके घर से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीजेपी नगर और जिला इकाई में कई पदों पर रह चुका है।
पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने सौंपी तहरीर में कहा था कि 2019 में उसकी मुलाकात ठाकुरनगर, वार्ड नंबर 10 निवासी सुरेश विश्वास पुत्र सुरेंद्र से हुई थी। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं। धीरे धीरे उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसका पता चलते ही उसका पति उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद आरोपित सुरेश विश्वास ने उससे कई बार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत अन्य जगह ले गया और जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बनाई। विवाह के लिए दबाव बनाने पर मुकर गया। इस पर पुलिस ने बीते दिनों सुरेश विश्वास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। साथ ही उसकी तलाश में जुटी हुई थी। । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
हाईकोर्ट ने पूछा, केदारनाथ में शवों को ढूंढने को कौन से वैज्ञानिक तरीके इस्तेमाल किए जा सकते हैं
अलकायदा एजेंट इनामुल का उत्तराखंड से भी कनेक्शन, पुलिस व खुफिया एजेंसियां कर सकती हैं पूछताछ