Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand New CM Tirath Singh Rawat : अपने सांसद तीरथ के मुख्यमंत्री बनने से गदगद है भाजपाई

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Wed, 10 Mar 2021 03:09 PM (IST)

    Uttarakhand New CM Tirath Singh Rawat वत के मुख्यमंत्री बनने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। खुशी में झूमे कार्यकर्ताओ का कह ...और पढ़ें

    Hero Image
    एक विकास पुरुष जन नेता और कर्मठ व्यक्ति द्वारा उत्तराखंड की कमान संभाली जा रही है

    रामनगर, जागरण संवाददाता : Uttarakhand New CM Tirath Singh Rawat : तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। खुशी में झूमे कार्यकर्ताओ का कहना है रामनगर के सांसद को मुख्यमंत्री बनाना रामनगर की जनता के लिए खुशी का पल है। भाजपाइयों ने कुछ इस तरह दी अपनी प्रतिक्रिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भावना भट्ट नगर अद्यक्ष भाजपा ने कहा क‍ि केंद्रीय नेतृत्व का सटीक निर्णय तीरथ सिंह रावत जी को उत्तराखंड प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने पर केंद्र नेतृत्व का आभार एवं धन्यवाद , तीरथ सिंह रावत प्रदेश नेतृत्व को बहुत सूझ बूझ और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगें । उनमे नेतृत्व करने की पूरी क्षमता है वह प्रदेश के विकास में कोई कसर नही छोड़ेंगे। 

    तीरथ रावत करेंगे रामनगर का सम्पूर्ण विकास : सांसद प्रतिनिधि, इंदर रावत

    रामनगर ही नहीं पूरा उत्तराखंड के लिए हर्ष का विषय है कि एक विकास पुरुष जन नेता और कर्मठ व्यक्ति द्वारा उत्तराखंड की कमान संभाली जा रही है और रामनगर के लिए सौभाग्य का विषय है कि यहां से पूर्व में चुने गए सांसद के रूप में तीरथ सिंह रावत जी आज समूचे उत्तराखंड की कमान संभाल रहे और रामनगर की जनता ने जो विश्वास के साथ उनको चुना आज वह दिन साकार हो गया कि  तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने से रामनगर का अभूतपूर्व विकास संभव होगा। 

    प्रदेश का होगा चहुमुखी विकास : भाजपा महिला मोर्चा अद्यक्ष नीमा मठपाल

    तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा। जो पूर्व मुख्यमंत्री ने घोषणा की है उनको नए मुख्यमंत्री अमली जामा पहनाएंगे। रामनगर क्षेत्र में संसद का प्रतिनिधित्व करने के कारण वह यहाँ की जनसमस्याओं से वाकिफ है।कार्यकर्ताओ से सीधे संवाद करते है। तीरथ सिंह के मुख्यमंत्री बनने से भाजपा का हर कार्यकर्ता खुद को गौरान्वित महसूस कर रहा है। नए मुख्यमंत्री को एक नई पारी शुरू करने के लिए शुभकामनाएं।

    सरकार और संगठन को मिलेगी मजबूती : दीपा कोटिया, मीडिया प्रभारी भाजपा
    बहुत अच्छा लगा रहा सांसद तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने पर ।इससे उत्तराखंड सरकार और भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी उत्तराखंड के विकास कार्यों में और अधिक तेजी आएगी।2022 में  विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पुनः सफलता मिलेगी।  तीरथ सिंह रावत  उत्तराखंड के जनता की समस्याओं के अनुसार कार्य करते हुए उत्तराखंड का चहुमुखी विकास करेंगे। 
    रामनगर के साथ साथ प्रदेश का होगा विकास : नरेन्द्र शर्मा, विधानसभा मीडिया प्रभारी       
    तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री का दायित्व देने का लाभ जहाँ प्रदेश कोप्राप्त होगा वही पौड़ी लोकसभा का सांसद होने के नाते रामनगर विधानसभा को भी इसका लाभ प्राप्त होगा। यहाँ की जनता ने उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से जिताकर लोकसभा में जाने मार्गप्रशस्त किया।संगठनात्मक क्षेत्र का अनुभव तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से सुगम निकटता एक सफल मुख्यमंत्री की दिशा का मार्गदर्शन प्रदान करेगी। हम सब तीरथ जी को शुभकामनाएं प्रदान करते है।

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें