विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 11 Jun 2018 12:10 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 05:32 PM (IST)

मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में बाइक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के समर्थन में नारे लगाए।

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली
मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली

नैनीताल, [जेएनएन]: मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में बाइक रैली निकाली। इस दौरान केंद्र की उपलब्धियों का बखान  किया गया। 

नैनीताल में भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तल्लीताल फांसी गधेरा क्षेत्र में एकत्र हुए। रैली में युवा पीएम के पक्ष में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। 

इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि  चार साल में मोदी सरकार ने गरीब व निचले तबके के लोगों का जीवनस्तर सुधारने के लिए तमाम योजनाएं बनाई और उनका क्रियान्वयन भी सुनिश्चित कराई, जबकि कांग्रेस ने 60 साल राज कर सिर्फ चहेतों का भला किया। 

इस रैली में भानु पंत,  मोहित रौतेला, पवन कन्याल, शिवशंकर मजूमदार, पंकज भट्ट , अरविंद पडियार, हरीश राणा, विकास जोशी, गोपाल रावत समेत अन्य थे।

डोईवाला में मनाया जश्न 

देहरादून के डोईवाला में भाजपा युवा मोर्चा ने किया बाइक रैली निकालकर मोदी सरकार के चार साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्धियों से संबंधित नारे लगाए गए। 

रुड़की में रैली निकालकर किया प्रदर्शन 

रुड़की में युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली का निकाली गई। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने रैली का शुभारंभ करते हुए कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का सशक्त स्तंभ है। युवा शक्ति के बदौलत ही पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को चाहिए कि पार्टी की रीति नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें।  

सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि 4 साल के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने देश को सुशासन दिया है। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें इस। मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सागर गोयल आदि मौजूद रहे।यह भी पढ़ें: ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ा रही उत्तराखंड सरकार: राधामोहन सिंह

यह भी पढ़ें: सख्त लहजे में बोले भट्ट, विकास में डाला खलल तो होगी कड़ी कार्रवार्इ

यह भी पढ़ें: प्रीतम सिंह का मोदी सरकार पर वार, जानिए क्या बोले