बकरी चराने गए युवक पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत कराया गया भर्ती
जंगल में बकरियां चराने गए एक युवक पर भालू ने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डाॅक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।
बागेश्वर, जेएनएन : जंगल में बकरियां चराने गए एक युवक पर भालू ने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डाॅक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। घायल के इलाज मुआवजे की मांग की है।
रविवार को कपकोट तहसील के सारोग गांव निवासी कैलाश सिंह (30) पुत्र हुकुम सिंह बकरियां और मवेशी चराने के लिए जंगल गया था। वहां भालू ने उस पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। भालू ने उसके कमर में दांत धंसा दिए और पंजा मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास अन्य चरवाहों ने शोरागुल मचाया और उसे भालू से बामुश्किल छुड़ावाया। शोरगुल के बाद भालू जंगल की तरफ भाग गया।
घायल युवक को जंगल से गांव लाया गया। बारिश के कारण रास्ता बंद होने से उसे तीन दिन बाद जिला अस्पताल लाया गया है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपंअ हरीश ऐठान, नपंअ गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वालों के हाल बुरे है। बारिश के कारण सड़क, रास्ते बंद हैं। अस्पताल पहुंचने में भी उन्हें परेशानी हो रही है। वन विभाग ने घायल युवक की अभी तक सुध नहीं ली है। उन्होंने वन विभाग से घायल के इलाज के लिए धनराशि देने की मांग की है। इधर, आरओ एमएस नयाल ने कहा कि वन विभाग की टीम को घटना स्थल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें
शरीरिक रूप से कमजोर लोगों को अपना शिकार बना रहा है बूढ़ा तेंदुआ