Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nainital Tourism: छटते मानसून के साथ हुआ ऑटम सीजन का आगाज, नैनीताल पहुंचने लगे पर्यटक

    Nainital Tourism नैनीताल में अब मौसम बदल रहा है। वीकेंड पर शुक्रवार से ही सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था जो रविवार तक जारी रहा। इस बीच नगर के होटलों के अधिकांश कमरे पैक रहे । अधिकांश पार्किंग स्थल भी पैक नजर आए। सैलानियों की संख्या बढ़ने से नगर में रौनक नजर आई। अब धीरे-धीरे यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।

    By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Mon, 25 Sep 2023 03:22 PM (IST)
    Hero Image
    छटते मानसून के साथ हुआ ऑटम सीजन का आगाज, नैनीताल पहुंचने लगे पर्यटक

    नैनीताल, जागरण संवाददात। सरोवर नगरी नैनीताल में छटते मानसून के साथ ऑटम सीजन ने दस्तक दे दी है। इस वीकेंड में सैलानियों की संख्या बढ़ने के साथ पर्यटन से जुड़े कारोबारियों की आय में खासा इजाफा हुआ। रविवार को नगर के पर्यटन स्थलों में खासी रौनक नजर आयी। अब धीरे-धीरे यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीकेंड पर शुक्रवार से ही सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार तक जारी रहा। इस बीच नगर के होटलों के अधिकांश कमरे पैक रहे । अधिकांश पार्किंग स्थल भी पैक नजर आए। सैलानियों की संख्या बढ़ने से नगर में रौनक नजर आई।

    सैलानियों ने लिया इन जगहों का आनंद

    स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, बोटनिकल गार्डन, वॉटरफॉल, हनुमानगढ़ी व सरिता ताल में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही बनी रही। माल रोड में भी चहलकदमी करने वाले सैलानियों की भीड़ रही। नौका विहार करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। नैना देवी मंदिर में भी पूरे दिन धार्मिक सैलानियों ने मत्था टेका।

    यह भी पढ़ें: पर्यटन विभाग ने औली में गौरसों तक रोपवे का सर्वे किया पूरा, जल्द बनेगा डीपीआर; पैदल ट्रैक भी होगा विकसित!

    ऑटम सीजन की हुई शुरुआत

    नैनीताल होटल एन्ड रेस्टॉरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार ऑटम सीजन की शुरुआत हो गई है। अब सैलानियों सैलानियों की आमद बढ़ते चली जाएगीं । यह सीजन दीवाली तक जारी रहेगा।\

    महीने के अंत में विदा हो जाएगा मानसून

     सितंबर अंत तक मानसून विदा हो जाएगा। मौसम विभाग के राज्य निदेशक डा बिक्रम सिंह ने बताया कि माह के अंत तक मानसून के विदा होने की संभावना है। फिलहाल राज्य के कई क्षेत्रों में बिजली की गरज का प्रभाव देखने को मिलेगा। जिसके साथ पानी बरसेगा। इधर सरोवर नगरी मे रविवार को पूरे दिन धूप छांव का खेल चलता रहा। जिस कारण मौसम सामान्य बना रहा। हालाकि नगर में सुबह शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। जी आई सी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीझील का जलस्तर 11.5 फीट बना हुआ है।