विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुमाऊं भर में एंटी रैबीज खत्म, सरकारी आपूर्ति ठप, मेडिकल स्टोरों में भी नहीं मिल रही दवा

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 04 Jun 2019 08:35 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 11:44 AM (IST)

कुमाऊं भर में एंटी रैबीज वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। कुत्ते या जानवर के काटने के बाद मरीज वैक्सीन के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

कुमाऊं भर में एंटी रैबीज खत्म, सरकारी आपूर्ति ठप, मेडिकल स्टोरों में भी नहीं मिल रही दवा
कुमाऊं भर में एंटी रैबीज खत्म, सरकारी आपूर्ति ठप, मेडिकल स्टोरों में भी नहीं मिल रही दवा

हल्द्वानी, जेएनएन : कुमाऊं भर में एंटी रैबीज वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। कुत्ते या जानवर के काटने के बाद मरीज वैक्सीन के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। सरकारी आपूर्ति पूरी तरह ठप है और मेडिकल स्टारों में भी वैक्सीन नहीं मिल रही है। जबकि, कुमाऊं भर में प्रत्येक माह करीब 3643 मरीज वैक्सीन का प्रयोग करते हैं।

जब पीएमएस के सामने रोने लगी महिला

बेस अस्पताल हल्द्वानी में ही प्रतिदिन औसतन 100 लोगों को वैक्सीन लगती है। इसमें 25 से 30 नए मरीज होते हैं। सोमवार को कुछ मरीजों ने जैसे-तैसे इंतजाम कर लिया था, लेकिन अधिकांश मरीज निराश लौटे। राजपुरा की गरीब महिला भी अस्पताल पहुंची। वह दवा खरीद नहीं सकती थी। रोते-रोते पीएमएस डॉ. एसके शाह के पास पहुंची। उन्होंने भी दवा खत्म होना बताया।

नैनीताल में भी रैबीज के टीके का स्टॉक नहीं

सरोवर नगरी में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के बीच अब एंटी रैबीज के टीके का स्टॉक खत्म हो गया है। बीडी पांडे अस्पताल में प्रतिदिन आठ से दस केस पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी 10 मामले पहुंचे। सीएमओ कार्यालय की ओर से 25 टीके उपलब्ध कराए गए थे, जो शनिवार को समाप्त हो गए। अस्पताल प्रबंधन की ओर से 25 हजार व 50 हजार के आर्डर भेजे गए हैं, लेकिन कुछ नहीं मिला। जिला अस्पताल की फार्मेसिस्ट इंदु कुमार जोशी ने बताया कि एंटी रैबीज टीकों के लिए जिलाधिकारी, कमिश्नर, निदेशक कुमाऊं, डीजी हेल्थ को पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है। 

कई दिन से खत्‍म है स्‍टॉक 

नवनीत राणा, दवा व्यापारी ने बताया कि दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा है। कई दिन से स्टॉक खत्म है। बताया जा रहा है कि सरकारी स्तर पर ही इस दवा के नियंत्रण को लेकर नियमों में कुछ बदलाव हुआ है। इसलिए एंटी रैबीज वैक्सीन बाजार में उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

जल्‍द उपलब्ध होगा स्‍टॉक 

आरती ढौंडियाल, स्वास्थ्य निदेशक, कुमाऊं ने बताया कि कुमाऊं कमिश्नर ने भी पूरे कुमाऊं में एंटी रैबीज वैक्सीन की मांग के बारे में पूछा था। उनको पूरी रिपोर्ट भेज दी थी। वैक्सीन की कमी है। उम्मीद है जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। इसके लिए हमने भी उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।

डॉग बाइट का उपचार सिर्फ रैबीज

डॉ. अरुण जोशी, चिकित्सा अधीक्षक, एसटीएच ने बताया कि कुत्ते के काटने पर जल्द से जल्द एंटी रैबीज वैक्सीन लगा लेनी चाहिए। रैबीज होने पर कोई उपचार नहीं है। मैंने भी सीमएओ कार्यालय समेत कई जगह पूछा, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। 

यह भी पढ़ें : टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर खाई में गिरा कैंटर, चालक और दो बच्‍चों की मौत; एक घायल

यह भी पढ़ें : नंदा देवी ईस्‍ट में लापता विदेशी ट्रैकर्स मामले में आई बड़ी खबर, रेस्‍क्‍यू टीम को दिखे पांच शव

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।