विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के 550 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लटका ताला, बच्चों की पढ़ाई और पुष्टाहार ठप

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:11 AM (IST)

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 16 दिन से जारी हड़ताल के कारण 550 केंद्र बंद हो गए हैं, जिससे करीब 5000 बच्चों की पढ़ाई और पोषण आहार प्रभावित हुआ है। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की 16 दिनों से हड़ताल चल रही है। इसके चलते जिले के 1350 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 550 में ताला लटक गया है।

इसके चलते इन केंद्रों में पढ़ने वाले करीब 5000 बच्चे घर में बैठे हुए हैं। इनको केंद्रों में खिचड़ी, दलिया व हलवा भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं गर्भवती व धात्री महिलाओं को टीएचआर भी नहीं बंट रहा है।

जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से नौनिहालों, गर्भवती व धात्री महिलाओं के पोषाहार में भी संकट आ गया है। ओखलकांडा, धारी, रामनगर व कोटाबाग ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं।

20 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में लटका ताला 

वहीं हल्द्वानी के 20 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटका हुआ है। इधर, शुक्रवार को बुध पार्क में कैबिनेट में फैसले के इंतजार में बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं तब और भड़क उठीं, जब उनके हक की बात बैठक में नहीं हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश सदस्य धनपा बिष्ट ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, वो हड़ताल में ही रहेंगी।

कहा कि उनके मानदेय में राज्य सरकार की ओर से 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाए, वहीं केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन का प्रस्ताव भेजा जाए। सेवानिवृत्त होने पर कार्यकर्ताओं को 10 लाख रुपये देने का जीओ जारी होना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष रेखा आर्या, अनीता आर्या, कमला पनेरू, गंगा बिष्ट, भीमा पंत, धीरज गौड़, रेनू बिष्ट, ममता बिष्ट, शकुंतला आदि मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी केंद्रों में यह पोषाहार दिया जाता है

  • छह माह से तीन साल तक - बाल भोग, हलवा मिक्स, पंजीरी
  • तीन से छह साल तक - मिलेट लड्डू, बाल भोग, खिचड़ी, मीठा दलिया, सत्तू
  • गर्भवती-धात्री महिलाओं - सत्तू, नमकीन दलिया, उपमा मिक्स, खिचड़ी

यह भी पढ़ें- झूले-खिलौने और रंगीन क्लासरूम में होगी पढ़ाई, कोडरमा के 20 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आधुनिक खेल विद्यालय

यह भी पढ़ें- आशा-आंगनबाड़ी और भोजनमाताओं का बढ़ेगा मानदेय, उत्तराखंंड सरकार ने दिया भरोसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।