विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आशा-आंगनबाड़ी भोजनमाताओं का बढ़ेगा मानदेय, उत्तराखंंड सरकार दिया भरोसा

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:44 AM (IST)

आशा, आंगनबाड़ी और भोजनमाताओं की मानदेय वृद्धि, सेवानिवृत्ति लाभ और छंटनी रोकने की मांगों पर उत्तराखंड सरकार ने सहमति जताई है। सचिवालय में हुई वार्ता के बाद तीनों वर्गों का मानदेय बढ़ाने और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि देने का निर्णय लिया गया, जिससे आंदोलन स्थगित हुआ।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. आशा, आंगनबाड़ी, भोजनमाताओं का मानदेय बढ़ाने पर सहमति बनी।

  2. सेवानिवृत्ति पर आशा कार्यकर्ताओं को एकमुश्त राशि मिलेगी।

  3. भोजनमाताओं की छंटनी रोकने का भी प्रावधान होगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मानदेय बढ़ाने, सेवानिवृत्ति लाभ देने और छंटनी रोकने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और भोजनमाताओं को शासन ने राहत देने का भरोसा दिया है। सोमवार को सचिवालय में हुई वार्ता में तीनों वर्गों का मानदेय बढ़ाने पर सहमति बनी।

आशा कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि देने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कल्याण कोष में सरकार का अंशदान देने का भी निर्णय हुआ। भोजनमाताओं की छंटनी पर रोक लगाने और सेवानिवृत्ति पर धनराशि देने का प्राविधान करने पर सहमति बनी है।

सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि देने, भोजनमाताओं की छंटनी रोकने पर भी सहमति

सीटू के नेतृत्व में आशा, आंगनबाड़ी, भोजनमाता और अन्य श्रमिक संगठनों ने सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्मिक सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि शैलेश बगोली और स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास तथा श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। श्रमिक संगठनों ने इस दौरान 18 नवंबर को सचिवालय महापड़ाव में सौंपे गए मांगपत्र के बिंदुओं पर शासन के सामने अपना पक्ष रखा।

वार्ता में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि देने पर सहमति बनी। इसके लिए हरियाणा की तर्ज पर नियम लागू किए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का शासनादेश जारी किया जाएगा।

ग्रेच्युटी के भुगतान में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा

  • सेवानिवृत्ति के बाद कल्याण कोष में जमा धनराशि में सरकार भी अपना अंशदान देगी।
  • ग्रेच्युटी के भुगतान में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा। भोजनमाताओं के मामले में मानदेय बढ़ाने के साथ छंटनी रोकने और सेवानिवृत्ति पर कुछ धनराशि देने का प्राविधान करने पर सहमति बनी।
  • इसके अलावा अकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये करने की मांग पर श्रम विभाग को निर्देश दिए गए।
  • चार श्रम संहिताओं में मजदूरों के हित में बदलाव और त्रिपक्षीय बोर्डों में केंद्रीय श्रमिक संगठनों को शामिल करने के मुद्दे भी उठाए गए।

सीटू के राज्य सचिव लेखराज ने बताया कि वार्ता में मांगों पर सकारात्मक सहमति बनने के बाद आंदोलन स्थगित किया गया है। हालांकि, संगठन के कार्यकर्ता एक दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: बदला हुआ है उत्तराखंड में मौसम का मिजाज, दिन में धूप तो सुबह-शाम ठंड

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में ठंडी पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, IMD का कोहरे का अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।