विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: यूपी में ठंडी पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, IMD का कोहरे का अलर्ट

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:22 AM (IST)

UP Weather: बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान अकवान के बाद ठंडी पछुआ हवाओं से यूपी में 24 से 29 नवंबर तक दिन का तापमान 2-3 डिग्री गिरेगा, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है, रात का पारा 3-5 डिग्री तक गिर सकता है।

UP Weather: फाइल फोटो।

UP Weather: फाइल फोटो।

HighLights

  1. ठंडी पछुआ हवाओं से दिन का पारा गिरेगा 2-3 डिग्री।

  2. रात का तापमान 3-5 डिग्री गिरकर 10 तक संभव।

  3. पूर्वी यूपी में 24-29 नवंबर तक घना कोहरा छाएगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ UP Weather: बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान अकवान का प्रभाव खत्म होने के बाद प्रदेश में एक बार फिर ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने लगा है। इससे प्रदेशभर में 24 से 29 नवंबर तक दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। ऐसे में ठंड का असर और बढ़ेगा। पूर्वी के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
प्रादेशिक मौसम केंद्र के अनुसार, ठंडी पछुआ हवाओं के कारण रात के तापमान में तीन-पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।रात का तापमान सभी जगहों पर 15 डिग्री से कम रहने की संभावना हैं। कुछ जगहों पर 10 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

प्रदेश के कई जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है रात का पारा

24 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। सोमवार को लखनऊ में लखनऊ अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बाराबंकी में अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हरदोई में अधिकतम तापमान 31.0 और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम का भागलपुर पर नहीं दिखेगा बड़ा असर, सुबह कोहरा तो दोपहर शुष्क रहेगा मौसम

14.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान

अयोध्या में अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, वाराणसी में कोहरे की वजह से सुबह दृश्यता घटकर 100 मीटर तक पहुंच गई। वहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 25 से 29 नवंबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट को देखते हुए सुबह के समय वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।