विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Uttarakhand Weather: बदला हुआ है उत्तराखंड में मौसम का मिजाज, दिन में धूप तो सुबह-शाम ठंड

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:33 AM (IST)

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां दिन में धूप से गर्मी महसूस हो रही है, वहीं सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों में पाला और घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरे से दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है, जबकि प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

Uttarakhand weather: कोहरे का फाइल फोटो।

Uttarakhand weather: कोहरे का फाइल फोटो।

HighLights

  1. दिन में धूप से गर्मी का अहसास, सुबह-शाम ठंड बढ़ी

  2. पहाड़ों में पाला और घाटियों में कोहरे की संभावना

  3. प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, बारिश के आसार नहीं

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक दिनभर चटख धूप खिलने से दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ गई है। बात आज के मौसम की करें तो बागेश्वर में आज सुबह कोहरा छाया हुआ है। यहां का अधिकतम तापमान 18 तथा न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। सुबह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं नैनीताल में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है।

प्रदेशभर में शुष्क रहेगा मौसम 

मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच पहाड़ों में पाला और घाटी वाले क्षेत्रों में हल्का कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगा है। खासकर सुबह के समय पाले के कारण ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। वहीं, पर्वतीय जनपदों की घाटियों में कोहरा छाने से दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  1. देहरादून, 27.2, 11.7
  2. पंतनगर, 26.7, 9.2
  3. मुक्तेश्वर, 19.8, 6.9
  4. नई टिहरी, 18.7, 4.4

पर्वतीय घाटियों में कोहरे के आसार

हालांकि, पर्वतीय जनपदों की घाटियों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग इसी प्रकार बना रह सकता है। दिन में धूप खिलने से मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा। ऐसे में प्रदेशवासियों को दिन और रात के तापमान में अंतर का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में ठंडी पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, IMD का कोहरे का अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।