Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    In Pics, बारिश में नहाए खूबसूरत पहाड़ पर अल्मोड़ा विवि महिला फुटबाल प्रतियोगिता का रोमांचक आगाज

    By Prashant MishraEdited By:
    Updated: Thu, 21 Jul 2022 02:51 PM (IST)

    सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय अल्मोड़ा की ओर से अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को गोरलचौड़ मैदान में आगाज हो गया। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा पिथौरागढ़ बागेश्वर चंपावत और मुनस्यारी महाविद्यालय की टीमें प्रतिभाग कर रही है।

    Hero Image
    मैच के दाैरान बारिश से धुले पहाड़ व हरियाली ने बहुत सुखद वातावरण बना दिया।

    जागरण संवाददाता, चंपावत : पिछले एक हफ्ते से उत्तराखंड में बारिश हो रही है। आज जन को काफी समस्याएं भी हुईं। पर इन्हीं के बीच एसएसजे विश्वविद्यालय की ओर से महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    इसमें आत्मविश्वास से लबरेज किशोरियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने पहाड़ पर दुरुहता व सभी झंझावतों को भूलकर आगे बढ़ने की लोगाें को प्रेरणा भी दिया। मैच के दाैरान बारिश से धुले पहाड़ व हरियाली ने बहुत सुखद वातावरण बना दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय अल्मोड़ा की ओर से अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को गोरलचौड़ मैदान में आगाज हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय कुलपति नरेंद्र सिंह भंडारी ने दीप प्रज्ज्वलित व महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 

    प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और मुनस्यारी महाविद्यालय की टीमें प्रतिभाग कर रही है। इससे पूर्व प्राचार्य नंद ने कुलपति को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता का पहला मैच पिठौरागढ़ और बागेश्वर के बीच खेला जा रहा है। 

    दोनों टीम एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रही है। बारिश के चलते मैच करीब दो घंटा देरी से शुरू हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कुलपति भंडारी ने कहा की यह पहली बार है जब उत्तराखंड में किसी विश्वविद्यालय द्वारा महिला फुटबॉल का आयोजन किया जा रहा है। 

    मैं सभी महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं की यह खेल के क्षेत्र में भी अपना नाम रोशन करेंगी। यह एक ऐतिहासिक प्रतियोगिता होगी। संचालन डॉ अल्का, डॉ रूचिता भट्ट, डॉक्टर पीडी पंत ने स्युंकत रूप से किया।

    इस मौके बाराकोट प्रमुख विनीता फर्त्याल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, बीसी जोशी, विवि खेल प्रभारी लियाकत अलि, मुकेश महाराना, पारस महर, रोहित कार्की, कैलाश अधिकारी, विवेक पुजारी,  ललित देवता, मुकेश जोशी, कमल रावत, अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट बहादुर सिंह धोनी आदि मौजूद रहे।