विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तो क्या बदल जाएगा कैंची धाम दर्शन का टाइम... केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अफसरों से क्या कहा?

Published: Sun, 11 Oct 2026 09:43 AM (IST)

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंची धाम में सुबह 6 बजे की बजाय 4 बजे से दर्शन शुरू करने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने शनिवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक ली। उन्होंने कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले जाम से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को हो रही समस्या को स्वीकारा। पिछले सप्ताह हुई अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।

साथ ही धाम में सुबह छह बजे की बजाय चार बजे से दर्शन की व्यवस्था पर जोर दिया। कहा कि मंदिर में आवागमन का एक ही रास्ता होने से भीड़ बढ़ती है। ऐसे में मंदिर में प्रवेश का एक मार्ग और निकासी का अलग मार्ग पार्किंग की ओर से निकाले जाने को कहा। इसे लेकर मंदिर प्रशासन से वार्ता कर समाधान निकालने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ ने उड़ाई अफसरों की नींद, निकासी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने में जुटा प्रशासन

पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने की अपील

टम्टा ने भवाली से कैंची धाम तक सड़क चौड़ीकरण, पर्वतीय क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक मार्गों के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने की अपील की है। राज्यमंत्री टम्टा ने जाम की समस्या से निजात के लिए एसएसपी को पर्वतीय मार्गों को जाने वाले वाहन ज्योलीकोट से भेजने के निर्देश दिए।

साथ ही निगलाट के पास वन विभाग की नर्सरी की खाली जमीन पर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कर संयुक्त सर्वे रिपोर्ट देने को कहा। पाटलीगांव से रातीघाट सड़क की स्थिति खराब है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर सड़क को सुचारु करने, सैनिटोरियम से पाटलीगांव रोड की मरम्मत कराने को कहा गया। बताया कि गौलापार-लालकुआं बाईपास के टेंडर हो चुके हैं और डेढ़ वर्ष में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम में स्पेशल ट्रैफिक प्लान हुआ लागू, इस वीकेंड पर भीड़ काबू... क्यूआरटी टीम मुस्तैद