कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ ने उड़ाई अफसरों की नींद, निकासी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने में जुटा प्रशासन
कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण अधिकारियों ने व्यवस्था सुधारने और सुगम निकासी के लिए कमर कस ...और पढ़ें

फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण गरमपानी (नैनीताल)। देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र कैंची धाम में बढ़ती बाबा भक्तों की भीड़ से अफसरों की नींद उड़ गई है। व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने को अधिकारियों ने कमर कस ली है।
आश्रम से श्रद्धालुओं की निकासी को सुगम व व्यवस्थित बनाने को वैकल्पिक मार्ग की तलाश भी तेज हो गई है। अधिकारियों की टीम ने मंदिर के समीप से नदी की ओर वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की संभावनाओं को स्थलीय निरीक्षण कर रुपरेखा तैयार की।
शनिवार को एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी संचार रेवाधर मठपाल की अगुवाई में पुलिस व लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।प्रस्तावित मार्ग के निर्माण, आवाजाही की संभावनाओं व निर्माण प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
-1791639318153.webp)
मार्ग निर्माण में आने वाली संभावित कठिनाइयों, व्यावहारिक चुनौतियों व अन्य आवश्यक तकनीकी पहलुओं का आकलन किया गया। आश्रम से नदी पार होते हुए करीब पांच सौ मीटर दूर साईं कुटिया के समीप तक मार्ग निर्माण का निरीक्षण किया गया।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजी जाएगी। इस दौरान सीओ भवाली विनय सिंह, चौकी प्रभारी विजय कुमार, अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना, हरीश मेहरा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कैंची धाम में स्पेशल ट्रैफिक प्लान हुआ लागू, इस वीकेंड पर भीड़ काबू... क्यूआरटी टीम मुस्तैद
यह भी पढ़ें- कैंची धाम में अब पंजीकरण अनिवार्य, सीएम धामी ने भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर
