Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजय भट्ट ने आपदा प्रभावित गरमपानी खैरना क्षेत्र का किया निरीक्षण

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 24 Oct 2021 04:21 PM (IST)

    केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आपदा प्रभावित गरमपानी खैरना क्षेत्र का निरीक्षण किया। आपदा प्रभावितों को जल्द मदद मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। विभागीय अधिकारियों को भी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

    Hero Image
    अजय भट्ट ने आपदा प्रभावित गरमपानी खैरना क्षेत्र का किया निरीक्षण

    संवाद सहयोगी, गरमपानी : केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आपदा प्रभावित गरमपानी खैरना क्षेत्र का निरीक्षण किया। आपदा प्रभावितों को जल्द मदद मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। विभागीय अधिकारियों को भी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गरमपानी खैरना क्षेत्र के बिगड़े हालातों का जायजा लेने रविवार को केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट क्षेत्र में पहुंचे। शिप्रा नदी के तट पर पहुंच नुकसान का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि लोगों के पास रहने तक को कुछ नहीं बचा है। शिप्रा नदी के वेग से सब कुछ तबाह हो गया है। जल्द से जल्द बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराने तथा प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।

    रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आपदा प्रभावितों को जल्द हर मदद दिलाने का भरोसा दिलाया बाद में तहसील मुख्यालय में अधिकारियों से नुकसान का फीडबैक लिया वहीं अधिकारियों को जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि बजट की कोई कमी नहीं है बस सर्वे कर तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। इस दौरान सीएम के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्या, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, अंबा आर्या, मोहन पाल, दलिप बोहरा, पंकज पंत, रईस अहमद, भैरव नैनवाल, हीरा सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

    कांग्रेस राजनीति ना करें सुझाव दें

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सरकार के हवा में रहने के आरोप पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आपदा में मुख्यमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है।आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सरकार के प्रतिनिधि पहुंचे हैं। आरोपों को सिरे से खारिज किया। साफ कहा कि इस समय राजनीति करने की जरूरत नहीं है।