Move to Jagran APP

पहाड़ की महिलाओं के संघर्ष को दुनिया के सामने लाएंगी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल

अल्मोड़ा पहुंची अभिनेत्री रूप ने यहां की महिलाओं की जीवनी को लेकर लघु फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने यहां विभिन्न शूटिंग स्थलों का भी निरीक्षण किया। जिसे इंटरनेट मीडिया में साझा करते ही फिल्म निर्माताओं ने भी रुचि दिखाना शुरू कर दिया है।

By yaseer khanEdited By: Skand ShuklaPublished: Tue, 27 Sep 2022 11:13 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 11:13 AM (IST)
पहाड़ की महिलाओं के संघर्ष को दुनिया के सामने लाएंगी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल
पहाड़ की महिलाओं के संघर्ष को दुनिया के सामने लाएंगी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : छोटे पर्दे से हिट हुईं अल्मोड़ा निवासी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल (Roop Durgapal) अब पहाड़ों की महिलाओं के संघर्ष देश और दुनिया के सामने लाएंगी।

loksabha election banner

अल्मोड़ा पहुंची अभिनेत्री रूप ने यहां की महिलाओं की जीवनी को लेकर लघु फिल्म बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने यहां विभिन्न शूटिंग स्थलों का भी निरीक्षण किया। जिसे इंटरनेट मीडिया में साझा करते ही फिल्म निर्माताओं ने भी रुचि दिखाना शुरू कर दिया है।

पैतृक आवास पर रूप ने मां का किया श्राद्ध

छोटे पर्दे से डेब्यू करने वाली अल्मोड़ा निवासी रूप दुर्गापाल पित्र पक्ष में पितरों के मोक्ष प्राप्त के लिए अपने पैतृक निवास आई हैं। उन्होंने अपनी माता का श्राद्ध कर पितरों के मोक्ष के लिए प्रार्थना की। इसके बाद अपने पिता डा. जेसी दुर्गापाल के साथ मुख्यालय से सटे विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया।

पहाड़ की महिलाओं को बनाएंगी प्रेरणा श्रोत

दैनिक जागरण से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाएं देवी के समान हैं। नवरात्रि में देवियों की पूजा की जाती है। पहाड़ की देवियां यानी महिलाएं कठोर परिश्रम के लिए जानी जाती हैं। वह अब पहाड़ की महिलाओं को प्रेरणा की स्रोत बनाने में कार्य करेंगी।

पहाड़ की महिलाओं पर बनाएंगी डाक्यूमेंट्री

उन्होंने बताया कि वह देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति को पूरे देश और दुनिया में फैलाने का प्रयास करेंगी। इसके लिए वह पहाड़ की महिलाओं के संघर्षों को दुनिया तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगी। महिलाओं के परिश्रम पर आधारित लघु फिल्म बनाई जाएगी। जिसके लिए उन्होंने सोमवार को विभिन्न शूटिंग साइड देखी।

पोस्ट शेयर कर कही ये बात

उन्होंने जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, चितई, कसार देवी, गैराड़ गोल्ज्यू मंदिर आदि से विहंगम दृश्य लेकर इंटरनेट मीडिया में पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि पोस्ट शेयर करते ही कुछ फिल्म निर्माताओं के उन्हें फोन आएं। अब वह यहां से मुंबई लौट निर्माताओं से वार्ता करेंगी। जिसके बाद जल्द यहां लघु फिल्म निर्माण होने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.