Nainital News : कुमाऊं में 500 पुलिस कर्मियों के होंगे तबादले, इंस्पेक्टर, दारोगा और सिपाहियों को छोडऩा पड़ेगा जिला
2022 में पहली बार कुमाऊं में पुलिस कर्मियों के बंपर तबादले होने जा रहे हैं। डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने सालों से सुगम व दुर्गम में जमे 500 पुलिस कर् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : 2022 में पहली बार कुमाऊं में पुलिस कर्मियों के बंपर तबादले होने जा रहे हैं। डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने सालों से सुगम व दुर्गम में जमे 500 पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कर ली है। दो से तीन दिन में पुलिस कर्मियों को मौजूदा कार्यस्थल को छोडऩा पड़ेगा।
सुगम क्षेत्र में सिपाही 16 व दारोगा तथा इंस्पेक्टर आठ साल की सेवा दे सकते हैं। इसके अलावा दुर्गम में सिपाही आठ साल व दारोगा, इंस्पेक्टर चार साल की सेवा कर सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ, अल्मोड़ा, चम्पावत व बागेश्वर में 500 पुलिस कर्मी समयावधि पूरी कर चुके हैं।
इन्हें हर हाल में सुगम से दुर्गम व दुर्गम से सुगम में जाना होगा। पुलिस कर्मियों का रिकार्ड सभी जिलों से डीआइजी कैंप कार्यालय में पहुंच चुका है। इसमें सबसे अधिक सिपाही हैं। दूसरे नंबर पर दारोगा हैं, जो कई समय से सुगम व दुर्गम में अपनी सेवा दे रहे हैं। तीन दिन में पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश डीआइजी स्तर से जारी हो जाएंगे।
डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि समयावधि पूरी कर चुके पुलिस कर्मियों की तलादला सूची तैयार कर ली गई है। दो से तीन दिन में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
ऊधमसिंह नगर से पहाड़ जाएंगे सिपाही
ऊधमसिंह नगर के 70 से अधिक सिपाहियों के तबादले किए गए थे। जिन्हें सुगम से दुर्गम में जाना था। मगर एसएसपी स्तर से इन्हें रिलीव नहीं किया जा सका। डीआइजी के मुताबिक पुलिस भर्ती व चम्पावत में मेला डयूटी में सिपाहियों की ड्यूटी लगी है। इसके बाद सभी पुलिस कर्मियों को एसएसपी को रिलीव करना ही होगा।
कुछ शर्तों पर मिलेगी राहत
कुछ शर्तो पर पुलिस कर्मियों को राहत मिलेगी। डीआइजी के मुताबिक स्वास्थ्य व पारिवारिक कारण से यदि कोई पुलिस कर्मी परेशान है तो वह उन्हें सीधे अवगत करा सकता है। पुलिस कर्मियों की परेशानियों का विशेष ख्याल रखा जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।