विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पांच दिन में नए सीएम तीरथ सिंह रावत के फेसबुक पर 19 हजार फालोअर्स बढ़ गए

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 15 Mar 2021 09:01 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 05:43 PM (IST)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ फेसबुक पर जुडऩे वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले ...और पढ़ें

पांच दिन में नए सीएम तीरथ सिंह रावत के फेसबुक पर 19 हजार फालोअर्स बढ़ गए
पांच दिन में नए सीएम तीरथ सिंह रावत के फेसबुक पर 19 हजार फालोअर्स बढ़ गए

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ फेसबुक पर जुडऩे वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले पांच दिनों में 18902 लोग उनके अधिकारिक अकाउंट को फालो करने लग गए। दस मार्च रात साढ़े आठ बजे 381625 लोग फेसबुक पर जुड़े थे। जबकि 14 मार्च रात दस बजे यह संख्या 400527 हो गई। अगर पूर्व सीएम के फालोअर्स की बात करें तो इस मामले में पहले नंबर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत व दूसरे नंबर पर हरीश रावत है। त्रिवेंद्र के साथ 1511074 व हरदा के फालोअर्स की संख्या 842782 है।

बदलते दौर में इंटरनेट मीडिया पर नेताओं की खासा सक्रियता है। कार्यक्रमों के अलावा फेसबुक लाइव के जरिये लोगों को हर कार्यक्रम का लाइव अपडेट दिया जाता है। इस मामले में सबसे आगे पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत है। वह फेसबुक व ट्विटर पर अपनी हर बात सांझा करते हैं। विरोधियों पर हमला बोलने से लेकर पहाड़ी उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने इंटरनेट मीडिया को बड़ा जरिया बना रखा है। हालांकि, वर्तमान सीएम तीरथ सिंह रावत भी लगातार सक्रियता बढ़ा रहे हैं।

31 पोस्ट डाली : सीएम बनने के बाद से अब तक तीरथ सिंह रावत के अधिकारिक फेसबुक पेज पर 31 पोस्ट डाली गई है। इसमें शपथ ग्रहण, हरिद्वार कुंभ, शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि, अफसरों संग बैठक व लोकपर्व फूल देई की बधाई भी शामिल है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।