विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोजगार पाने के लिए हल्द्वानी पहुंचे कुमाऊं के पांच हजार युवा, 151 को नियुक्ति nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 27 Feb 2020 08:35 AM (IST)

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से बुधवार को हल्द्वानी में मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेला लगाया गया। जिसमें कुमाऊं के पांच हजार युवाओं ने शिरकत की।

रोजगार पाने के लिए हल्द्वानी पहुंचे कुमाऊं के पांच हजार युवा, 151 को नियुक्ति nainital news
रोजगार पाने के लिए हल्द्वानी पहुंचे कुमाऊं के पांच हजार युवा, 151 को नियुक्ति nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से बुधवार को हल्द्वानी में मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेला लगाया गया। जिसमें कुमाऊं के पांच हजार युवाओं ने शिरकत की। इनमें से 4022 ने पंजीकरण कराया। देशभर की चुनिंदा कंपनियों ने 1509 युवाओं को तकनीकी परीक्षण के लिए चुना। जबकि 151 को लिखित एवं साक्षात्कार के बाद नौकरी दी गई।

युवाओं को रोजगार दिलाने को प्रयास जारी

रामपुर रोड स्थित आइटीआइ परिसर में आयोजित वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, सेवायोजन निदेशक जेएस नगन्याल, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अल्मोड़ा वाईएस रावत ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री यशपाल आर्य ने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि सरकार के सामने सपनों का भारत बनाने की बड़ी चुनौती है। रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाने की कोशिश लगातार जारी है। युवाओं को भी यह समझना होगा कि यदि उनमें दृढ़ संकल्प, जुनून है तो वे अपना रास्ता खुद तैयार कर सकते हैं। संचालन जिला सेवायोजन अधिकारी बागेश्वर शंकर बोरा ने किया।

कुमाऊं में सवा तीन लाख बेरोजगार

सेवायोजन कार्यालयों के माध्यम से कुमाऊं के छह जिलों में अब तक तीन लाख 28 हजार युवा पंजीकरण करा चुके हैं। मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि इतने युवाओं को एक साथ रोजगार दे पाना आसान काम नहीं है लेकिन असंभव भी नहीं।

ऑटोमोबाइल सेक्टर व सेंचुरी के लिए मारामारी

रोजगार मेले में आए अधिकांश युवाओं ने ऑटोमोबाइल सेक्टर व सेंचुरी पेपर मिल को पंसद किया। मेले में ऑटो सेक्टर से संबंधित एक दर्जन से अधिक स्टाल लगे हुए थे। जिनमें दिनभर बड़ी संख्या में युवाओं ने रिज्यूम व अन्य दस्तावेज जमा किए। इसके अलावा सेंचुरी पेपर मिल में नौकरी पाने के लिए अच्छी खासी भीड़ रही।

इन क्षेत्रों से आए थे युवा

अल्मोड़ा, रानीखेत, पिथौरागढ़, डीडीहाट, चम्पावत, बागेश्वर, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, पंतनगर, भीमताल, भवाली।

ये कंपनियां रही मौजूद

इम्पीरियल ऑटो इंडस्ट्रीज, अशोक लीलैंड, टाटा मोटर्स, महिंरा एंड महिंद्रा, गुजरात अंबुजा, लाओपाला आरजी लिमिटेड, वोल्टास, एनवी मिनरल्स कॉरर्पोरेशन, मनु महारानी, द ग्रैंड होटल, जीके सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विस, आइसीआइसीआइ बैंक, टेक मङ्क्षहद्रा, पल्स इंटरनेशनल गाजियाबाद, मिंडा इंडस्ट्रीज गुरुग्राम, आदित्य बिड़ला सनलाईफ इंश्योरेंस, उत्तरांचल सिक्योरिटी एजेंसी

यह भी पढ़ें : मंदिर के सेवादार को जलाकर मारने में चार आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस 

यह भी पढ़ेें : थल-मुनस्यारी मार्ग पर भारी हिमपात, दो दर्जन वाहन में पचास लोग फंसे, सुरक्षित निकाला गया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।