शारदा-यमुना लिंक नहर प्रस्ताव को मिली मजबूती
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : विकास की उम्मीद शारदा-यमुना लिंक नहर के प्रारंभिक सर्वे में भरपूर पा
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : विकास की उम्मीद शारदा-यमुना लिंक नहर के प्रारंभिक सर्वे में भरपूर पानी मिलने की उम्मीद से राजस्थान व हरियाणा सरकार भी उत्साहित है। दिल्ली में दोनों प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने परियोजना पर जल्द कार्य तेज करने की मांग प्रमुखता से उठाई है। इससे परियोजना की प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना है।
केंद्र सरकार की ओर से नदी जोड़ो महा योजना में कुमाऊं की प्रमुख शारदा नदी को शामिल करने से भविष्य में राजस्थान, हरियाणा व गुजरात तक हरियाली की उम्मीद जग गई है। प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट में टनकपुर से करनाल तक 370 किमी लंबी नहर, दोनों ओर सड़क और नहर में मोटर वोट संचालन की संभावना सामने आ चुकी है। सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई बैठक में लिंक नहर योजना का मामला उठा। सिंचाई विभाग मुख्य अभियंता कुमाऊं डीसी सिंह ने बताया कि बैठक में प्रदेश से सिंचाई सचिव आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया। बैठक में हिस्सा लेने के बाद सचिव से दूरभाष पर हुई वार्ता में मुख्य अभियंता ने बताया कि दिल्ली में राजस्थान व हरियाणा के प्रतिनिधियों ने प्रमुखता से योजना पर कार्य आगे बढ़ाने की मांग उठाई है। इसमें दोनों प्रांतों को योजना से पानी की आवश्यकता की पूर्ति होने की उम्मीद जगा दी है। योजना में पूर्णागिरि बांध के लिए नेपाल से सहमति लेने की प्रक्रिया निकट भविष्य में शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।