Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कुमाऊं में 1.52 लाख कनेक्शन डेड !

    By Edited By:
    Updated: Sun, 17 May 2015 09:50 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, नैनीताल : कुमाऊं मंडल विकास निगम ने डीबीटीएल की औपचारिकता पूरी नहीं करने वाले 1.52

    जागरण संवाददाता, नैनीताल : कुमाऊं मंडल विकास निगम ने डीबीटीएल की औपचारिकता पूरी नहीं करने वाले 1.52 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। निगम प्रबंधन को अंदेशा है कि उक्त गैस संयोजन फर्जी हो सकते हैं, इसलिए गैस एजेंसी प्रबंधकों को पूरी पड़ताल करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि जो उपभोक्ता जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते हैं, उनके बंद कनेक्शन तत्काल खोल दिए जाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुमाऊं में केएमवीएन द्वारा करीब सात लाख उपभोक्ताओं को इंडेन गैस की आपूर्ति की जाती है। केंद्र सरकार के गैस सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में देने के फैसले से गैस कनेक्शनों में फर्जीवाड़ा सामने आ गया है। यही वजह है तमाम प्रयासों के बावजूद कुमाऊं मंडल में 1.52 लाख से अधिक गैस संयोजन या तो डेड घोषित कर दिए गए हैं अथवा उन्हें लॉक कर दिया गया है। हाल ही में निगम प्रबंधन की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें साफ कहा गया कि बंद व डेड कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को किसी भी हाल में सिलेंडर की आपूर्ति न की जाए।

    ==============

    :::::: इनसेट

    गैस एजेंसी - चालू संयोजन - बंद संयोजन

    रानीखेत - 19932 - 6486

    धारानौला - 6435 - 49

    अल्मोड़ा - 24769 - 7061

    सल्ट - 7218 - 6376

    कपकोट - 3304 - 1690

    गरुड़ - 7283 - 2167

    कांडा - 4011 - 844

    बागेश्वर - 15092 - 9818

    चंपावत - 8138 - 6523

    टनकपुर - 10989 - 4221

    लोहाघाट - 12757 - 5094

    देवीधूरा - 1204 - 258

    काठगोदाम - 14870 - 2632

    हल्द्वानी - 38429 - 6629

    नैनीताल - 14290 - 8449

    रामनगर - 23724 - 6098

    भवाली - 17494 - 7061

    कोटाबाग - 6065 - 1353

    मुनस्यारी - 3688 - 2015

    डीडीहाट - 13878 - 9952

    धारचूला - 10272 - 6673

    बेरीनाग - 9125 - 3369

    तिलढुकरी- 4756 - 25

    पिथौरागढ़ - 27631 - 11200

    गदरपुर - 14337 - 2352

    किच्छा - 15848 - 3152

    काशीपुर - 24327 - 7068

    बाजपुर - 17595 - 2700

    खटीमा -15269 - 5558

    रुद्रपुर - 27692 - 5174

    जसपुर - 8798 - 4749

    सितारगंज - 14609 - 3469

    पंतनगर - 8326 - 2084

    ----------------------

    कुल- 452145 152326

    ::::::::: इनसेट

    नए रेगुलेटर को भेजी डिमांड

    नैनीताल : केएमवीएन के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि रेगुलेटर की आपूर्ति बंद होने के कारण फिलहाल नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। रेगुलेटर की आपूर्ति के लिए डिमांड भेजी गई है। आइओसी से रेगुलेटर की आपूर्ति होने पर नए कनेक्शन जारी करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कुल 7202 उपभोक्ताओं द्वारा इस माह 9582 व्यावसायिक सिलेंडरों की बुकिंग की गई। डीबीटीएल की अनिवार्यता के बाद व्यावसायिक सिलेंडरों की डिमांड में इजाफा हुआ है।