विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haridwar News: आम के बाग में पड़ा मिला युवक का शव, चेहरे व शरीर में कई जगह चोट के निशान; हत्या की आशंका

By Krishna kumar sharmaEdited By: riya.pandey
Published: Thu, 27 Jul 2023 05:59 PM (IST)

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 23 वर्षीय दीपक 25 जुलाई रात को घर से निकला था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं आया जिसके बाद स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। 26 जुलाई को भी स्वजन उसे तलाशते रहे। स्वजन को सूचना मिली कि दीपक का शव आम के बाग में पड़ा है। स्वजन ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

आम के बाग में पड़ा मिला युवक का शव
आम के बाग में पड़ा मिला युवक का शव

जागरण संवाददाता, रुड़की: इब्राहिमपुर गांव निवासी युवक का शव गांव के पास ही आम के बाग से संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। स्वजन ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।

आम के बाग मिला शव

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 23 वर्षीय दीपक 25 जुलाई रात को घर से निकला था। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं आया, जिसके बाद स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। 26 जुलाई को भी स्वजन उसे तलाशते रहे। रात को स्वजन को किसी ने बताया कि दीपक का शव आम के बाग में पड़ा है। जिसके बाद स्वजन मौके पर पहुंचे।

हत्या की आशंका

सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक के चेहरे और शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं। स्वजन ने दीपक की हत्या की आशंका जताई है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।