विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार के श्मशान घाट पर करीब 11.30 बजे पहुंचेगी सीएम योगी की मां की अंतिम यात्रा, नेताओं और साधु-संतों का पहुंचना जारी

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:40 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 21 Nov 2026 10:56 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के चंडी घाट के लिए निकली। इस दौरान सीएम योगी भावुक दिखे और बड़ी संख्या में नेता व ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए, हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पैतृक गांव पंचूर से सुबह 8.50 बजे शुरू होकर हरिद्वार चंडी घाट श्मशान के लिए निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग, स्थानीय और प्रदेश के नेता शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026-11-21 at 9.20.36 AM

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद भी इस दौरान गांव से ही अंतिम यात्रा में शामिल रहे। सीएम योगी मां को कंधा देते हुए भावुक नजर आए। बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिला स्थित योगी जी के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार पहुंचने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगता है।

इसलिए करीब 11.30 बजे तक अंतिम यात्रा के चंडी घाट श्मशान पहुंचने की संभावना है। इधर हरिद्वार जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार स्थल पर भीड़ और वीआईपी के पहुंचने के चलते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।

WhatsApp Image 2026-11-21 at 10.48.21 AM (1)

चंडी घाट श्मसान पर सावित्री देवी के अंतिम संस्कार की तैयारियां

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण सहित हरिद्वार के स्थानीय नेता और उत्तराखंड भाजपा के नेताओं के साथ ही उत्तर प्रदेश के नेताओं का भी हरिद्वार चंडी घाट श्मशान पर पहुंचना जारी है। 

हरिद्वार चंडीघाट पर अखिल भारतीय परिषद (निरंजनी) एवं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज, श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (महानिर्वाणी) के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयशंकर भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 90 साल की उम्र में पौड़ी में ली अंतिम सांस, हेलीकॉप्टर से गांव पंचूर पहुंचे योगी

यह भी पढ़ें- दही-चीनी खिलाकर सीएम योगी को जन सेवा का आशीर्वाद देती थीं मां सावित्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।