Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर की खुली पोल, प्रेमी से नाबलिग बेटी की शादी कराने पर अड़ी मां

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 05:54 PM (IST)

    रुड़की में एक महिला अपनी नाबालिग बेटी की शादी अपने प्रेमी से कराने की जिद पर अड़ी है जिससे पति से विवाद हो गया। महिला ने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जांच में पति को पत्नी के अवैध संबंधों का पता चला। बच्चों ने मां के साथ रहने से इनकार कर दिया है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    महिला अपने प्रेमी से नाबलिग बेटी की शादी कराने पर अड़ी। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, रुड़की। एक महिला अपनी नाबालिग बेटी की शादी अपने प्रेमी के साथ कराने की जिद पर अड़ गई। पति को जब महिला के संबंधों का पता चला तो विवाद हो गया। अब महिला ने पति पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। वहीं नाबालिग बेटी समेत दोनों बच्चाें ने मां के साथ रहने से इंकार कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब 20 साल पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद इनके एक बेटा और एक बेटी हुई। बेटी इस समय नाबालिग है। कुछ समय पहले महिला के एक युवक से प्रेम संबंध बन गये।

    महिला के प्रेम संबंधों की जानकारी पति को नहीं लग पाई। इसी बीच महिला ने प्रेमी से संबंध रखने के लिए अपनी नाबालिग बेटी का निकाह प्रेमी के साथ कराने का पति पर दबाव बनाया। जब पति को शक हुआ तो उसने छानबीन की। इसी बीच पति को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी जिस युवक से नाबालिग बेटी की शादी कराना चाहती है।

    असल में उसके पत्नी से प्रेम संबंध चल रहे है। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। विवाद के चलते महिला अपने मायके आ गई। महिला ने अब पति पर उत्पीड़न और बच्चे नहीं देने का आरेाप लगाया है। शनिवार को पति और और बच्चे कोतवाली पहुंचे। बच्चाें ने मां के साथ रहने से इंकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।