रुड़की में डिलीवरी के लिए भर्ती महिला की मौत, अस्पताल छोड़ भागा डॉक्टर और स्टाफ
भगवानपुर के रायपुर गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में डिलीवरी के लिए भर्ती महिला किरन की मौत हो गई। रानीखेत निवासी किरन को सुबह भर्ती कराया गया था और शाम तक उसकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत के बाद झोलाछाप और उसका स्टाफ फरार हो गया जिससे लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जागरण संवाददाता, रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में एक झोलाछाप के क्लीनिक पर डिलीवरी के लिए भर्ती की गई महिला की मौत हो गई। महिला किरन निवासी निवासी गोविन्दपुरी पडोरा धोलाघाट, थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा की रहने वाली है।
सुबह के समय उसको डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। शाम के समय उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होते ही झोलाछाप एवं उसका स्टाफ मौके से भाग निकला। लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक किराये के मकान में झोलाछाप ने क्लीनिक चला रखा है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।