Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haridwar Crime: रेलवे क्वार्टर में सड़ी-गली अवस्था में मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 07:35 PM (IST)

    लक्सर में रेलवे क्वार्टर से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। पुलिस को एक व्यक्ति ने दुर्गंध आने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो शव बरामद हुआ जो कई दिन पुराना लग रहा था। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस महिला के साथ रहने वाले युवक की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रतीकात्‍मक

    जासं, लक्सर। रेलवे क्वार्टर में एक महिला का शव बरामद हुआ। शव सड़ी गली अवस्था में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर के समय रेलवे कालोनी के निकट रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके घर के निकट रेलवे के एक बंद पड़े क्वार्टर में भीषण दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने रेलवे क्वार्टर का दरवाजा खोला तो यहां एक महिला का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा था। महिला का शव मिलने की सूचना पर कोतवाल राजीव रौथाण और एसएसआई मनोज गेरौला सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव कई दिन पुराना तथा सड़ी गली हालत में था। शव पर कपड़े नहीं थे।

    पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। आसपास के लोगों ने बताया कि रेलवे क्वार्टर में एक अधेड़ महिला और एक युवक रहते थे।

    साथ ही एक अन्य महिला भी यहां आती जाती रहती थी। हालांकि शव किस महिला का है। इसका अभी पता नहीं लग सका है। वहीं महिला के साथ रहने वाला युवक भी मौके पर नहीं मिला। पुलिस युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    कोतवाल राजीव रौथाण ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण पता लग सकेगा। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।