विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार हाईवे पर जंगली हाथी का थार वाहन पर हमला, लोगों में फैली दहशत

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:46 PM (GMT+05:30)

हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर क्षेत्र में एक जंगली हाथी ने थार वाहन पर हमला कर दिया, जिससे हाईवे पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. श्यामपुर में जंगली हाथी ने थार वाहन पर किया हमला।

  2. हाथी के हमले से हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर मची अफरा-तफरी।

  3. लोगों के शोर मचाने पर हाथी जंगल में लौटा, कोई घायल नहीं।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्यामपुर क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से निकलकर सड़क पर आए एक हाथी ने काले रंग की थार वाहन पर हमला कर दिया।

हाथी अचानक वाहन के पास पहुंचा और उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से हाईवे पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी को वाहन की ओर बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

लोगों के शोर और हलचल के बाद हाथी पीछे हटा और हाईवे पार कर दूसरी ओर जंगल में चला गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना के दौरान कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहन चालकों में भी खलबली मची रही। गनीमत रही कि हाथी के हमले में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। श्यामपुर क्षेत्र में जंगल से हाथियों के आबादी और हाईवे की ओर आने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार की इन चार सीटों पर SIR से बदला सियासी कैनवास, अब बूथों की कहानी तय करेगी राजनीतिक दलों की सियासत

यह भी पढ़ें- लांग वीकेंड में हरिद्वार की राह हुई बेहाल, हाईवे से शहर तक जाम