अंकिता भंडारी निजी चैट लीक का मामला, विनोद आर्य के खिलाफ जीरो एफआईआर पहुंची हरिद्वार
अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने के मामले में विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ देहरादून में दर्ज जीरो एफआईआर हरिद्वार पहुंच गई है।

अंकिता भंडारी. File Photo
HighLights
विनोद आर्य के खिलाफ जीरो एफआईआर हरिद्वार पहुंची
अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक करने का मामला
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अंकिता भंडारी की निजी वाट्सएप चैट सार्वजनिक करने के मामले में देहरादून में दर्ज जीरो एफआईआर हरिद्वार पहुंच गई है।
शहर कोतवाली में मुख्य आरोपित पुलकित आर्य के पिता व पूर्व दर्जाधारी डा. विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपित पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने पिछले दिनों हरिद्वार में प्रेस कान्फ्रेंस की थी। इसमें अंकिता और उनके दोस्त पुष्पदीप के बीच वाट्सएप पर हुई निजी बातचीत सार्वजनिक की गई थी।
इस मामले में अंकिता की मां सोनी देवी और पिता वीरेंद्र भंडारी ने देहरादून में तहरीर देकर बताया था कि पुलिस ने विवेचना के दौरान अंकिता और पुष्पदीप के बीच हुई वाट्सएप चैट को इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के रूप में संकलित किया था। यह चैट मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष को भी उपलब्ध कराई गई थी।
विचारण न्यायालय ने निजी बातचीत से जुड़े सवालों को अप्रासंगिक मानते हुए उन पर बचाव पक्ष की आपत्ति स्वीकार कर ली थी। उच्च न्यायालय में भी इन चैट के आधार पर सवाल पूछने को निजता और गरिमा के प्रतिकूल माना गया था।
मृत्योपरांत गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप
स्वजन का आरोप है कि दोष सिद्ध होने के करीब डेढ़ साल बाद विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने मीडिया के सामने निजी चैट सार्वजनिक की। इससे अंकिता की मृत्योपरांत गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और परिवार की भावनाएं आहत हुई हैं।
शहर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि जीरो एफआईआर कोतवाली पहुंच गई है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: गिरफ्तारी देने राजपुर थाने पहुंचे विनोद आर्य, बोले- 'सभी का हो नार्को टेस्ट'
यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट से पहले सुरेश राठौर का मेडिकल परीक्षण, उर्मिला सनावर ने उठाए थे सवाल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।