अंकिता भंडारी हत्याकांड: गिरफ्तारी देने राजपुर थाने पहुंचे विनोद आर्य, बोले- 'सभी का हो नार्को टेस्ट'
अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गिरफ्तारी देने राजपुर थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए खुद, बेटे पुलकित, अंकिता के माता-पिता और पुष्पदीप सहित सभी संबंधित लोगों के नार्को टेस्ट की मांग की।

विनोद आर्य. File Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में गिरफ्तारी देने के लिए दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को राजपुर थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है। इसके लिए मामले से जुड़े सभी लोगों का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि पूरे प्रकरण की वास्तविकता सामने आ सके।
विनोद आर्य ने कहा कि वह खुद अपना नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उनके बेटे पुलकित आर्य, अंकिता के माता-पिता और पुष्पदीप का भी नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए। उनका कहना था कि यदि सभी संबंधित लोगों का नार्को टेस्ट होता है तो मामले से जुड़े तथ्यों और सच्चाई को सामने लाने में मदद मिल सकती है।
गुरुवार को राजपुर थाने पहुंचने के दौरान विनोद आर्य ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए और इस पूरे प्रकरण में किसी भी तरह की सच्चाई छिपी नहीं रहनी चाहिए।