विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट से पहले सुरेश राठौर का मेडिकल परीक्षण, उर्मिला सनावर ने उठाए थे सवाल

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:37 AM (IST)

अंकिता भंडारी प्रकरण में पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट से पहले मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में फिट पाए जाने पर ही गुजरात में उनका नार्को टेस्ट किया जाएगा, जिस पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सवाल उठाए हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट से पहले मेडिकल परीक्षण हुआ

  2. मेडिकल रिपोर्ट में फिट होने पर ही नार्को टेस्ट संभव

  3. उर्मिला सनावर ने सुरेश राठौर के बहाने पर सवाल उठाए

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अंकिता भंडारी प्रकरण में नार्को टेस्ट के लिए गुजरात पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश राठौर का मेडिकल टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में फिट आने पर ही नार्को टेस्ट कराया जा सकता है।

अंकिता भंडारी मामले में कथित वीआईपी की भूमिका काे लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मोबाइल पर बातचीत की ऑडियो क्लिप ने बीते जनवरी माह में हंगामा खड़ा कर दिया था। सियासी बवाल मचने पर प्रदेश सरकार को मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश करनी पड़ी।

सीबीआई पिछले दिनों सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर से पूछताछ कर चुकी है। अब बारी-बारी से दोनों के नार्को टेस्ट होने हैं। पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर गुजरात गए हैं।

दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने बताया कि नार्को टेस्ट से पहले उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया है। जिसमें शुगर से लेकर खून और ह्रदय की कई जांच की गई हैं। रिपोर्ट में फिट आने पर उनका नार्को टेस्ट कराया जाएगा।

क्यों कराया जाता है मेडिकल?

नार्को टेस्ट के लिए एनेस्थीसिया या सम्मोहन की दवाई दी जाती है। ताकि यह पता लगाया सके कि व्यक्ति सच बोल रहा है या झूठ बोल रहा है। इसलिए टेस्ट से यह देखने के लिए कि पहले मेडिकल इसलिए कराया जाता है कि व्यक्ति का शरीर एनेस्थीसिया या सम्मोहन दवा (जैसे सोडियम पेंटोथॉल) सहने के लिए फिट है या नहीं।

मेडिकल के आधार पर ही व्यक्ति की उम्र, वजन, लिंग और सामान्य स्वास्थ्य के हिसाब से दवा की सही मात्रा निर्धारित की जाती है। यदि व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार, बहुत अधिक उम्र का, या हृदय, श्वसन या मानसिक रूप से कमजोर है, तो दवा के गलत असर से कोमा या जान का खतरा हो सकता है, ऐसी स्थिति में टेस्ट नहीं किया जाता।

उर्मिला ने उठाए सवाल

नार्को टेस्ट से पहले स्वास्थ्य जांच पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सवाल उठाए हैं। उर्मिला का कहना है कि नार्को टेस्ट से बचने के लिए सुरेश राठौर शुगर जैसी बीमारियों का बहाना बनाने में लगे हैं। फेसबुक पर उर्मिला ने अपनी और सुरेश राठौर की फोटो वीडियो शेयर करते हुए चुटकी भी ली है। जबकि जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए महंत दर्शन भारती पर भी गंभीर आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें- नार्को टेस्ट से पहले उर्मिला सनावर को जान का खतरा, अब दो दिसंबर को सुनवाई

यह भी पढ़ें- Ankita Bhandari Murder Case: गुजरात में होगा उर्मिला सनावर का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट, जमानत याचिका पर 18 को होगी सुनवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।