नार्को टेस्ट से पहले उर्मिला सनावर को जान का खतरा, अब दो दिसंबर को सुनवाई
उर्मिला सनावर की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर अब 2 दिसंबर को सुनवाई होगी। नार्को टेस्ट से जान ...और पढ़ें

उर्मिला सनावर। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, हरिद्वार। उर्मिला सनावर की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सत्र न्यायालय में अब दो दिसंबर को सुनवाई होगी।
बुधवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन उर्मिला सनावर कोर्ट नहीं पहुंची। उर्मिला के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में बताया कि नार्को टेस्ट के चलते उर्मिला की जान को खतरा हो सकता है।
पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप
पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की ओर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप दर्ज कराए गए मुकदमे में उर्मिला को निचली अदालत से बेल मिल गई थी। विवेचक ने जमानत को सत्र न्यायालय में चुनौती दी थी।
इस मामले में बुधवार को उर्मिला की अधिवक्ता प्रीति सिंह के साथ-साथ वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम सिंह चौहान भी कोर्ट में उपस्थित हुए।
उर्मिला के अधिवक्ताओं ने कोर्ट को बताया है कि उर्मिला का नार्को टेस्ट होना है। उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए उर्मिला कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सकी। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अब दो दिसबंर की तारीख तय की है।