Ankita Bhandari Murder Case: गुजरात में होगा उर्मिला सनावर का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट, जमानत याचिका पर 18 को होगी सुनवाई
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी अभिनेत्री उर्मिला सनावर का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा, जिसके लिए ...और पढ़ें

अभिनेत्री उर्मिला सनावर।
HighLights
उर्मिला सनावर का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट गुजरात में होगा
सीबीआई कोर्ट ने टेस्ट के लिए छह सप्ताह का समय दिया
जमानत खारिज याचिका पर अगली सुनवाई 18 नवंबर को
जागरण संवाददाता, देहरादून । अंकिता भंडारी हत्याकांड में चर्चाओं में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में कराया जाएगा।
इस मामले में नार्को टेस्ट की अनुमति को लेकर शुक्रवार को उर्मिला सनावर सीबीआइ कोर्ट पहुंचीं। अदालत ने गुजरात के गांधीनगर में टेस्ट करवाने के आदेश जारी किए। नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए छह सप्ताह का समय दिया गया है।
18 नंवबर को अगली सुनवाई
हरिद्वार : अभिनेत्री उर्मिला सनावर को मिली जमानत खारिज किए जाने की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई टल गई। शुक्रवार को उर्मिला सनावर देहरादून में सीबीआई कोर्ट में पेश हुई थी। इसी के चलते उनकी अधिवक्ता स्थगन प्रार्थना पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया था। इस मामले में अब 18 नवंबर को सुनवाई होगी।
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 25 नवंबर को उर्मिला को सहारनपुर स्थित घर से गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका की शिकायत पर यह पांच लाख की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया था। दो नवंबर को इस मामले में न्यायालय ने उर्मिला की जमानत मंजूर कर ली थी।
कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद जमानती पेश नहीं किए जा सके थे। इस कारण जमानत की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और उर्मिला को जेल से रिहाई नहीं मिल पाई थी। पांच नवंबर को उनके अधिवक्ता की ओर से दोनों जमानती कोर्ट में पेश किए गए। बेल बांड भरने के बाद न्यायालय ने जमानतियों को मंजूर कर लिया। इसके बाद जब उर्मिला की रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही थी।
इसी दौरान करीब पूर्व विधायक की बेटी का अश्लील वीडियो प्रसारित करने के दो वर्ष पुराने मुकदमे में बी वारंट के तहत उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में भी उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उर्मिला छह नवंबर को जेल से बाहर आई थी।
इसके बाद पुलिस ने जमानत खारिज करने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन नार्को टेस्ट को लेकर उर्मिला की सीबीआई कोर्ट में पेशी थी। इसकी वजह से उनकी अधिवक्ता ने सुनवाई के समय स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तिथि नियत कर दी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।