Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: लक्सर व खानपुर पुलिस ने अवैध खनन में लगी एक जेसीबी समेत दस वाहन पकड़े

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 01:09 AM (IST)

    अवैध खनन पर अंकुश लगाने के एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अवैध खनन के वाहनों को पकड़कर सीज कर रही है। लक्सर व खानपुर पुलिस ने अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक जेसीबी समेत अवैध खनन के दस डंपर पकड़कर सीज किये है। लक्सर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगा पाना पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है।

    Hero Image
    खानपुर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध खनन से लदे वाहन

    संवाद सूत्र, लक्सर। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अवैध खनन के वाहनों को पकड़कर सीज कर रही है। लक्सर व खानपुर पुलिस ने अलग- अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक जेसीबी समेत अवैध खनन के दस डंपर पकड़कर सीज किये है। लक्सर तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगा पाना पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती साबित हो रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बालावाली से लेकर भोगपुर तक गंगा और बाण गंगा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन का खेल चल रहा है। इन इलाकों में गंगा व बाण गंगा के अलावा वन विभाग और निजी नाप की भूमि पर खनन किया जा रहा है। शाम ढलते ही यहां जेसीबी गरजने लगती है। इसके बाद सुबह होने तक अवैध खनन को ठिकाने लगा दिया जाता है। 

    स्थानीय प्रशासन के अधिकारी जब-तब अवैध खनन के चंद वाहनों को पकड़कर अपने कर्तव्य को पूरा कर लेते हैं। जिसका कोई असर खनन करने वालों पर नहीं पड़ता। जुर्माना भरने के बाद दोबारा अवैध खनन का खेल शुरू हो जाता है। 

    वहीं, अवैध खनन के इस खेल में स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत के भी आरोप लगते रहे हैं। लक्सर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर अवैध खनन सामग्री से लदे चार वाहनों को पकड़ा है। 

    खानपुर पुलिस ने एक जेसीबी समेत अवैध खनन सामग्री से लदे आधा दर्जन डंपरो को पकड़ा है। पुलिस कार्रवाई की चलते आए दिन अवैध खनन से लदे वाहन पकड़े जा रहे हैं। 

    लक्सर पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक यशवीर सिंह नेगी, उप निरीक्षक नवीन चौहान, दीपक चौधरी कांस्टेबल अरुण चौहान सचिन तोमर, हामिद खान अरविंद चंदेल तथा खानपुर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, उप निरीक्षक रुक्म सिंह हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह, कांस्टेबल सुखविंदर महावीर, सुधीर आदि शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें: PM Modi to visit Uttarakhand: प्रधानमंत्री देंगे 42 सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात, गूंजी में करेंगे चर्चा