Uttarakhand Nikay Chunav: कांग्रेस के एक प्रत्याशी के पांच बच्चे, अब टिकट बदलने की तैयारी; हरिद्वार के त्रिमूर्तिनगर वार्ड का मामला
उत्तराखंड निकाय चुनाव में कांग्रेस के एक प्रत्याशी के पांच बच्चे होने के कारण पार्टी के लिए धर्म संकट खड़ा हो गया है। टिकट घोषित होने के बाद जब यह बात सामने आई तो कांग्रेस नेताओं ने प्रत्याशी को जमकर लताड़ा। अब प्रत्याशी बदलने की तैयारी चल रही है। नामांकन का आज आखिरी दिन है और कांग्रेस आनन-फानन में प्रत्याशी बदलने की तैयारी में है।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कांग्रेस के एक पार्षद प्रत्याशी के पांच बच्चे होने के चलते वार्ड में कांग्रेस के लिए धर्म संकट पैदा हो गया है। टिकट घोषित होने के बाद देर रात जब यह बात कांग्रेस नेताओं को पता चली तो उन्होंने प्रत्याशी को जमकर लताड़ लगाई। बताया जा रहा है कि अब प्रत्याशी बदलने की तैयारी चल रही है।
कांग्रेस ने रविवार को पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिसमें वार्ड नंबर 44 त्रिमूर्ति नगर से शौकत अली को टिकट दिया गया था। देर रात कांग्रेस नेताओं को पता चला कि शौकत अली के पांच बच्चे हैं। जिनमें सबसे बड़े बेटे की आयु 21 साल है। जबकि नियमानुसार दो संतान से अधिक बच्चे होने पर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। कांग्रेस नेताओं ने रात में ही शौकत अली को यूनियन भवन बुलवाकर पूरे मामले की जानकारी ली और जानबूझकर यह बात छुपाने का आरोप लगाते हुए जमकर लताड़ा।
जिस पर शौकत ने अपने परिवार से ही किसी को प्रत्याशी बनाने का दावा किया। लेकिन इस वार्ड से टिकट मांग रहे अन्य दावेदार एक बार फिर सक्रिय हो गए। नामांकन का आज आखिरी दिन है कांग्रेस आनंद-फानन में अब प्रत्याशी बदलने की तैयारी में है। इसके अलावा कई अन्य वार्डों में भी असंतोष को देखते हुए टिकट बदले जा सकते हैं। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि जल्द ही इस मामले पर फैसला ले लिया जाएगा।
कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों की सूची
वार्ड संख्या | प्रत्याशी |
1 | सुरेंद्र सिंह बोहरा |
2 | सागर लामा |
3 | अनिल क्षेत्री |
4 | उर्मिला थापा |
5 | रंजना चौहान |
6 | अनुपमा भारद्वाज |
7 | डा. अरविंद चौधरी |
8 | पवन खरोला |
9 | निशा रानी |
10 | उदयवीर सिंह पंवार |
11 | मोनिका राजोरिया |
12 | पूनम क्षेत्री |
13 | सुमन |
14 | पूजा चौहान |
15 | मयंक जखमोला |
16 | डा.विजेंद्र पाल सिंह |
17 | अर्जुन सोनकर |
18 | सविता सोनकर |
19 | रवि कुमार फुकेला |
20 | वीरेंद्र सिंह |
21 | अल्पना जदली |
23 | लक्ष्मी कौर |
24 | नितिन चंचल |
25 | गगन छछर |
26 | प्रमादे कुमार गुप्ता |
27 | राजेश उनियाल |
28 | कमला देवी |
29 | निखिल कुमार |
30 | दुर्गा नेगी |
31 | प्रिया थापा |
32 | कोमल वोहरा |
33 | सुमित्रा ध्यानी |
34 | अमृता कौशल |
35 | संगीता गुप्ता |
36 | गीतांजलि शर्मा |
37 | सुमित अग्रवाल |
38 | अभिषेक तिवारी |
39 | राजीव चौधरी |
40 | रामकुमार थपलियाल |
41 | पायल बहल |
42 | सुनीता पुंडीर |
43 | अंजू भारती |
44 | नेहा शर्मा |
45 | शीला देवी धीमान |
46 | मोनिका चौधरी |
47 | रोबिन त्यागी |
48 | राधा नौटियाल |
49 | इलियास अंसारी |
50 | महेंद्र सिंह रावत |
51 | सुभम चौहान |
52 | आशीष गुसाईं |
53 | क्षितिज फरासी |
54 | संध्या उनियाल |
55 | जितेंद्र सिंह |
56 | अमित भंडारी |
57 | अपूर्वा रतूड़ी |
58 | अजेंद्र गुसाईं |
59 | सौरभ उनियाल |
60 | मंजूला तोमर |
61 | विजय रतूड़ी |
62 | अभिनय बिष्ट |
63 | स्वर्णिमराज कंडारी |
64 | कविता नेगी |
65 | सरिता बिष्ट |
66 | प्रतिभा शर्मा |
67 | सुमित देवरानी |
68 | विजय सिंह बिष्ट |
69 | इतात खान |
70 | आयुष गुप्ता |
71 | अमनदीप सिंह |
72 | नितिन रावत |
73 | हेमंत उप्रेती |
74 | अमर कुमार प्रजापति |
76 | शीना मेहता |
77 | जाहिद अंसारी |
78 | कुसुम |
79 | पीयुष गौड़ |
80 | अर्चना कपूर |
81 | पुष्पा पंवार |
82 | आयुष सेमवाल |
83 | नवीन चंद्र रमोला |
84 | अनीता सकलानी |
85 | अरविंद कुमार गुरंग |
86 | पुनिया सिंह |
87 | हरि प्रसाद भट्ट |
88 | तरन्नुम |
89 | प्रिया वर्मा |
90 | मोहल लाल गुरंग |
91 | हरप्रीत कौर |
92 | दीपक कुमार |
93 | कैलाशी नेगी |
94 | जितेंद्र कुमार |
95 | करुणा सिंह |
96 | सचिव थापा |
97 | सुमन रानी |
98 | आशीष खत्री |
99 | प्रकाश नेगी |
100 | अंजलि थपलियाल |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।