Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Uttarakhand Nikay Chunav Result: धड़कनें थमा देने वाला नतीजा, हरिद्वार में एक वोट से हारे निर्दलीय प्रत्याशी विक्की

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 02:09 PM (IST)

    उत्तराखंड निकाय चुनाव परिणाम में हरिद्वार से निर्दलीय प्रत्याशी विकास उर्फ विक्की को महज एक वोट से हार का सामना करना पड़ा। भाजपा की ईष्ट देवी सोनी ने उन्हें हराया। विकास ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना की मांग की है। वहीं रुद्रप्रयाग की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में कांग्रेस के राजेंद्र गोस्वामी ने भाजपा के सतीश गोस्वामी को 18 मतों से हराया।

    Hero Image
    उत्तराखंड में निकाय चुनाव का नतीजा आ गया है।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। वार्ड नंबर 12 निर्मला छावनी से निवर्तमान पार्षद निर्दलीय प्रत्याशी विकास उर्फ विक्की महज एक वोट से चुनाव हार गए। उन्हें भाजपा के ईष्ट देवी सोनी ने हराया। यहां 40 वोट निरस्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी विकास ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दोबारा मतगणना की मांग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकास कुमार ने पिछले चुनाव भी निर्दलीय जीता था। बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली, लेकिन इस बार भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। विकास ने यहां दोबारा मतगणना की मांग की। काफी प्रयास के बाद भी उनकी मांग पूरीनहीं हुई। धरने पर बैठने का प्रयास कर रहे विकास को पुलिसकर्मियों ने उठाया। उन्होंने धांधली का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट जाने की बात कही है।

    धरने पर बैठे विकास उर्फ विक्की को उठाता पुलिसकर्मी l जागरण

    यहां कांटे का रहा मुकाबला

    रुद्रप्रयाग  जिले की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला रहा। मतगणना की शुरूआत में भाजपा ने बढ़त बनाई, लेकिन अंत में चुनाव हार गई। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गोस्वामी को 1,022, भाजपा के सतीश गोस्वामी को 1,004 मत मिले। राजेंद्र के 18 मतों से जीत दर्ज करने पर भाजपा ने रिकाउंटिंग करवाई, लेकिन जीत हासिल नहीं हो पाई। वहीं सभी सात वार्ड में सभासद पद पर निर्दलीय जीते।

    सभी वार्डों में निर्दल जीते, सभी का चुनाव निशान सिलेंडर

    टिहरी जिले की गजा नगर पंचायत में अनूठी तस्वीर देखने को मिली। इस सीट पर निर्दलीय कुंवर सिंह चौहान ने 1,077 मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह खाती 156 मतों के अंतर से हराया। खाती को 921 मत मिले। रुद्रप्रयाग जिले की अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के सभी सात वार्डों में जीत हासिल करने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों का चुनाव निशान भी सिलिंडर ही था। यहां अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी सतीश गोस्वामी पर 18 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा की मांग पर यहां पुनर्मतगणना भी कराई गई, लेकिन परिणाम में कोई अंतर नहीं आया।

    अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में 18 वोट से जीते राजेंद्र गोस्वामी

    पोखरी नगर पंचायत में अध्यक्ष निर्वाचित सोहन लाल पहली बार हुई गणना में सिर्फ एक वोट से आगे थे। प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र ने दोबारा गणना की मांग की। सोहन लाल के खाते में छह और मत जुड़ गए। इससे असंतुष्ट राजेंद्र ने फिर मतगणना की मांग की और तीसरी बार में सोहन लाल को सात मतों के अंतर से निर्वाचित घोषित कर दिए गए। 

    ये भी पढ़ेंः Uniform Civil Code: इतिहास में दर्ज हुआ उत्तराखंड का नाम, UCC लागू करने वाला पहला राज्य; टाइमलाइन से नियम तक सब कुछ

    ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Nikay Chunav: जहां-जहां कांग्रेस पार्षद जीते वहां भी नहीं मिली पोखरियाल को बढ़त, कहां रह गई चूक; यहां जानें