विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उर्मिला को अश्लील वीडियो मामले में भी जमानत, हरिद्वार से रिहाई आज!

Published: Fri, 06 Nov 2026 08:34 AM (IST)

अभिनेत्री उर्मिला सनावर को रंगदारी और अश्लील वीडियो प्रसारित करने के दोनों मामलों में जमानत मिल गई है। हालांकि, देहरादून ...और पढ़ें

उर्मिला सनावर. File Photo

उर्मिला सनावर. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को अश्लील वीडियो प्रसारित करने के मामले में भी कोर्ट से जमानत मिल गई।

दोनों मामलों में चार जमानती भी कोर्ट में पेश कर दिए गए। जिससे हरिद्वार जेल से शुक्रवार को उर्मिला सनावर की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, कोर्ट में तलबी मंजूर होने के चलते देहरादून पुलिस जेल से उर्मिला के बाहर निकलते ही उसे अपने साथ ले जा सकती है। माना जा रहा है कि उर्मिला को अब देहरादून जेल में रहना पड़ सकता है।

उर्मिला सनावर बीते 25 अक्टूबर से जेल में बंद

सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर बीते 25 अक्टूबर से जेल में बंद हैं। एसीजेएम कोर्ट से तीन दिन पहले उर्मिला को जमानत मिल गई थी। लेकिन जमानती पेश नहीं किए गए थे। इस बीच देहरादून की पुलिस ने एक मुकदमे का हवाला देते हुए कोर्ट में तलबी लगाई थी। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया था।

गुरुवार को जमानती पेश कर दिए गए। साथ ही उर्मिला को पिछले साल पूर्व विधायक की बेटी का कथित अश्लील वीडियो प्रसारित करने के मामले में भी कोर्ट ने जमानत दे दी। तुरंत ही कोर्ट में इस मामले के जमानती भी पेश कर दिए गए।

प्रक्रिया में देर शाम हो जाने के चलते रिहाई का परवाना जेल नहीं पहुंच सका। इसलिए शुक्रवार की सुबह उर्मिला की रिहाई तय मानी जा रही है। लेकिन देहरादून से जुड़े मुकदमे में तलबी मंजूर हो चुकी है, इसलिए माना जा रहा है कि हरिद्वार जेल से रिहा होते ही देहरादून की पुलिस उर्मिला को अपने साथ ले जाएगा। अब उर्मिला को देहरादून के केस में भी जमानत करानी होगी। तभी उर्मिला की रिहाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें- उर्मिला सनावर की ट्रांजिट रिमांड लेने पहुंची देहरादूनपुलिस, शाम तक कोर्ट में नहीं पहुंचे जमानती, फिलहाल जेल में ही रहेगी

यह भी पढ़ें- हरिद्वार जेल से आज हो सकती है उर्मिला सनावर की रिहाई, कल जमानती पेश न होने के कारण नहीं आ सकी थी बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।