विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उर्मिला सनावर की रिहाई पर संशय, देहरादून पुलिस ले सकती है रिमांड पर

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:04 PM (IST)

पूर्व विधायक की बेटी से रंगदारी मांगने के आरोप में उर्मिला सनावर को जमानत मिल गई है, लेकिन जमानती दाखिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उर्मिला सनावर को रंगदारी मामले में मिली जमानत।

  2. जमानती दाखिल न होने से जेल में ही रही उर्मिला।

  3. देहरादून पुलिस अन्य मामलों में रिमांड ले सकती है।

मेहताब आलम, हरिद्वार। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर से फोन पर पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में उर्मिला सनावर को कोर्ट से जमानत मिल गई है। लेकिन जमानती दाखिल न होने के कारण उर्मिला न सिर्फ मंगलवार की रात जेल में रही, बल्कि आगे भी रिहाई को लेकर संशय के बादल नजर आ रहे हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि देहरादून पुलिस मंगलवार को उर्मिला का रिमांड ले सकती है। यदि ऐसा हुआ तो उर्मिला को अभी जेल में ही रहना पड़ सकता है। सोमवार को जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान उर्मिला सनावर की अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने तमाम मजबूत दलीलें पेश की।

जबकि अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह आर्य ने जमानत का विरोध किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत में दलील दी कि उर्मिला सनावर के खिलाफ पहले भी 10 मुकदमे दर्ज हैं और जमानत मिलने पर वह इसका दुरुपयोग कर सकती है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने माना कि अधिकांश आरोपों की धाराएं जमानतीय प्रकृति की हैं। आरोपित महिला है और उस पर लगाए गए अपराध मृत्यु या आजीवन कारावास से दंडनीय नहीं हैं।

इन परिस्थितियों के आधार पर अदालत ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। लेकिन जमानती दाखिल न होने के कारण सोमवार की रात उर्मिला ने जेल में ही बिताई। वहीं, उर्मिला के खिलाफ दर्ज अन्य मुकदमों को लेकर भी हलचल मच गई।

ऐसा बताया जा रहा है कि हाल ही में देहरादून में दर्ज हुए मुकदमे को लेकर मंगलवार को कोर्ट से रिमांड लिया जा सकता है। ऐसा होने पर उर्मिला की रिहाई लटक सकती है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के होटल युवराज में देह व्यापार का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- हरिद्वार जेल से आज हो सकती है उर्मिला सनावर की रिहाई, कल जमानती पेश न होने के कारण नहीं आ सकी थी बाहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।