विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

योजनाएं कागजों में नहीं, पात्रों के घर तक पहुंचाएं अधिकारी: त्रिवेंद्र रावत

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:07 PM (IST)

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार में दिशा समिति की बैठक में केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। मेला नियंत्रण भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता का पैमाना बजट खर्च और कागजी आंकड़े नहीं, बल्कि पात्र व्यक्ति तक पहुंचने वाला लाभ है।

योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा तो उनके संचालन का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को यह नसीहत देते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं की विभागवार समीक्षा की और लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और पोषण अभियान समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

सांसद ने कहा कि पात्र लाभार्थियों का पारदर्शिता से चयन किया जाए और योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण हो। वृद्धावस्था और विधवा पेंशन से वंचित पात्र लोगों को चिह्नित कर शीघ्र लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।

अर्धकुंभ से पहले सड़कों को दुरुस्त करने की हिदायत

जनवरी से शुरू होने वाले अर्धकुंभ के दृष्टिगत सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को दिसंबर के अंत तक सड़क निर्माण और मरम्मत के आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए सड़कों की स्थिति बेहतर होना जरूरी है। पेयजल, ऊर्जा निगम की आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं पर भी समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के प्रयासों की सराहना

सांसद ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और परिवहन विभाग की ओर से पिछले तीन माह से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिली है।

अन्य विभागों को भी इसी तत्परता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष अशुतोष शर्मा, महापौर किरण जैसल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार-जोशीमठ बस हादसे में नौ की मौत, दुमका के छह यात्री घायल

यह भी पढ़ें- हरिद्वार अर्धकुंभ के श्रद्धालुओं का डिजिटल साथी तैयार, एक क्लिक पर मिलेगी घाटों-पार्किंग और रूट की जानकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।