हरिद्वार-जोशीमठ बस हादसे में नौ की मौत, दुमका के छह यात्री घायल
Dumka News: हरिद्वार से जोशीमठ जा रही एक बस ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खाई में गिर गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए।

ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर में बस दुर्घटना में घायल दुमका का युवक। (फोटो सौजन्य)
HighLights
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस खाई में गिरी।
हादसे में नौ लोगों की मौत, 25 यात्री घायल हुए।
घायलों में दुमका के छह युवक भी शामिल हैं।
संवाद सहयोगी, मसलिया (दुमका)। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस अनियंत्रित होकर मंगलवार की अहले सुबह 120 गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों में दुमका के छह लोग शामिल हैं। हालांकि उपचार के बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जाता है कि बस चालक 34 लोगों को लेकर जोशीमठ जा रहा था। ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर पुल के पास बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात की मौके पर और दो की अस्पताल में मौत हो गई।
घायलों में मसलिया के सिदपहाड़ी गांव का वहाब अंसारी, रानीश्वर के सिलकबोना का अर्जुन सोरेन, सदर प्रखंड के ढोंढिया का बुधन मुर्मू, ऊपर मंझियारा का राजकुमार, मुन्ना सिंह व भुरकुंडा का परेश मरांडी घायल हो गया। सभी का ऋषिकेश अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं वहाब को इलाज के बाद छुटटी दे दी गई। मसलिया थाना क्षेत्र के हाडोरायडीह पंचायत के सिदपहाड़ी गांव के वहाब अंसारी का दाहिना हाथ टूट गया है। 22 साल का वहाब 15 नवंबर को रोजगार की तलाश में घर से उत्तराखंड के जोशीमठ जाने के लिए निकला था।
वह घरों में स्लाइडर गेट लगाने का काम करता है। ऋषिकेश से करीब 20 किलोमीटर आगे उसकी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। फोन पर वहाब अंसारी ने बताया कि हादसे के बाद उसका इलाज कराया गया है। फिलहाल वह सुरक्षित है।
इधर, गांव में सड़क दुर्घटना की खबर मिलने के बाद स्वजन उसकी कुशलता को लेकर चिंतित हो गए। बात होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें- World Radiography Day: दुमका में रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर, मरीजों को राहत
यह भी पढ़ें- जापान में पर्यटन विकास के गुर सीखेंगे भारत के 25 अधिकारी, दुमका के उपायुक्त भी चयनित
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।