विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापान में पर्यटन विकास के गुर सीखेंगे भारत के 25 अधिकारी, दुमका के उपायुक्त भी चयनित

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:29 PM (IST)

भारत के 25 अधिकारी, जिनमें दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा भी शामिल हैं, जापान में पर्यटन विकास का प्रशिक्षण लेंगे। ...और पढ़ें

दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा। फोटो जागरण

 दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा। फोटो जागरण

HighLights

  1. भारत के 25 अधिकारी जापान में पर्यटन विकास सीखेंगे।

  2. दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा भी प्रशिक्षण में शामिल।

  3. सतत पर्यटन विकास और क्षमता निर्माण पर रहेगा जोर।

राजीव, दुमका। देश में पर्यटन की संभावनाओं को वैश्विक पहचान दिलाने और पर्यटन विकास को नई दिशा देने के लिए भारत के 25 अधिकारियों को जापान में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भारत-जापान तकनीकी सहयोग के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्य सरकारों, पर्यटन मंत्रालय और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

15 से 24 नवंबर 2026 तक जापान में चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटन क्षेत्र में अधिकारियों की क्षमता विकसित करना और सतत पर्यटन विकास की अवधारणा को मजबूत करना है।

जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रशिक्षण के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों से 25 प्रतिभागियों के नाम भेजे गए थे।

जापान सरकार ने इनके प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह कार्यक्रम भारत-जापान सहयोग से संचालित पर्यटन विकास परियोजना के दूसरे चरण का हिस्सा है।

खास बात यह कि झारखंड से इस टीम में दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का भी चयन किया गया है जो प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के लिए दुमका से जापान के लिए रवाना हो चुके हैं।

सतत पर्यटन विकास पर रहेगा जोर

जानकारी के मुताबिक नीति आयोग की ओर से किए गए इस पहल का महत्व केवल अधिकारियों को विदेश में प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में बेहतर योजना, प्रबंधन और विकास की समझ विकसित करने का प्रयास है।

जापान जैसे देश के अनुभवों से भारतीय अधिकारियों को पर्यटन विकास के नए दृष्टिकोण और कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा। खासकर पर्यटन को दीर्घकालिक विकास से जोड़ने की दिशा में यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारत में प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक स्थल, जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं के रूप में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं।

इन संसाधनों का व्यवस्थित विकास स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा कर सकता है। ऐसे में अधिकारियों का प्रशिक्षण पर्यटन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में उपयोगी साबित हो सकता है।

टोक्यो पहुंचने पर एजेंसी की ओर से की जाएगी आगवानी

जेआईसीए ने चयनित प्रतिभागियों को यात्रा से पहले पासपोर्ट और वीजा सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का निर्देश चयन के बाद दे दिया था। जबकि जापान का वीजा वहां के दूतावास अथवा वाणिज्य दूतावास द्वारा भारत सरकार की अनुशंसा के आधार पर जारी किया जाएगा।

प्रतिभागियों की पात्रता और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का सत्यापन भी संबंधित स्तर पर किया जाना है। प्रतिभागियों की जापान यात्रा जेआईसीए द्वारा निर्धारित हवाई मार्ग और कार्यक्रम के अनुसार होगी। टोक्यो पहुंचने पर एजेंसी की ओर से उनकी अगवानी की जाएगी।

यह है 25 सदस्यीय टीम

विपिन कुमार जैन, चांदनी चंद्रण, अखिल पिलानी, तेंजिंग दोरर्जी भुटिया, अभिजीत सिन्हा, योगेश कुंभेकर, हेमकांत साय, अंकित, रंजीत सिंह, कुणाल दूदावत, केशव सिंह निनथोउजम, मिस्वाह साह, मुकेश रेपस्वाल, प्रभाकर रेड्डी नक्काला, रोहिताषभ सिंह तोमर, किरोड़ी लाल मीणा, निखिल धनराज निप्पानांकर, अनुज पवन भदोरिया, अंशुल कुमार, पोभिता सुब्रमण्यम, मनोज कुमार एवं राहुल सिंह।

यह भी पढ़ें- झारखंड में एक ही छत के नीचे मिलेगा KCC लोन, फ्री पशु इलाज और आधुनिक कृषि यंत्र; 26 नवंबर से लग रहा महामेला

यह भी पढ़ें- चाईबासा ब्लड बैंक की व्यवस्था में बदलाव: अब रांची से जांच होकर तीन दिनों में मिलेगा रक्त, मरीजों को बड़ी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।