विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में एक ही छत के नीचे मिलेगा KCC लोन, फ्री पशु इलाज और आधुनिक कृषि यंत्र; 26 नवंबर से लग रहा महामेला

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:56 PM (IST)

झारखंड कृषि विभाग 26 नवंबर से 25 फरवरी तक प्रमंडलीय कृषि मेलों का आयोजन कर रहा है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. प्रमंडलीय कृषि मेलों का आयोजन 26 नवंबर से 25 फरवरी तक।

  2. किसानों को मिलेगा केसीसी ऋण, उन्नत बीज और कृषि यंत्र।

  3. नई कृषि तकनीकों और पद्धतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

राज्य ब्यूरो, रांची। कृषि विभाग की ओर से किसानों का उत्पादन बढ़ाने के लिए नई पद्धति और तकनीक की जानकारी देने की योजना बनाई है।

इसके अलावा किसानों को केसीसी लोन, कृषि यंत्र और उन्नत बीज वितरण भी किया जाना है।इसके लिए विभाग की ओर से प्रत्येक प्रमंडल में कृषि मेला का आयोजन किया जाना है।

इसकी तैयारी को लेकर कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ओर से सभी संबंधित पदाधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है। पूर्व में कृषि निदेशक ने तैयारी को लेकर बैठक भी की थी।

मेले का आयोजन 26 नवंबर से लेकर 25 फरवरी तक किया जाना है। इस मेले के आयोजन के लिए योजना प्रति प्रमंडल 40 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी किसानों को कृषि क्षेत्र में विकसित नवीनतम कृषि तकनीकों और पद्धतियों के संबंध में जानकारी प्रदान करना है। इसके साथ ही कृषि संबंधी सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना और किसानों के बीच जागरूकता फैलाना है।

  • पलामू (26 - 27 नवंबर 2026): इस मेले में रबी फसलों के लिए इनपुट, केसीसी और क्रेडिट कैंप, सर्दियों की सब्जियों पर फोकस रहेगा। इसमें गेहूं, चना, सरसों और मसूर के बीजों की स्टाल, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जीरो-टिल और लाइन सोइंग (पंक्तिबद्ध बुवाई) के प्रदर्शन के साथ-साथ पशुओं के लिए सामूहिक टीकाकरण और पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
  • चाईबासा (17 - 18 दिसंबर 2026): यहां डेयरी, चारा, बागवानी, एफपीओ मार्केटिंग, पैक्स बिजनेस प्लान और केसीसी बिजनेस लोन पर फोकस किया जाएगा। किसानों को बरसीम और जई के चारे के मिनीकिट, बागवानी और फूलों की स्टाल, कृत्रिम गर्भाधान और नस्ल सुधार की जानकारी दी जाएगी।
  • दुमका (21 - 22 जनवरी 2027): मेले में बीज और मृदा स्वास्थ्य, कृषि यंत्रीकरण, तालाब और सूक्ष्म सिंचाई पर जोर दिया जाएगा। इसमें मृदा परीक्षण, धान के बीज और किस्म योजना, कृषि यंत्र बैंक, ड्रिप और स्प्रिंकलर रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ पशुपालन में महिला समूह के लिए बकरी और मुर्गी पालन इकाइयों का प्रदर्शन होगा।
  • हजारीबाग (25 - 26 फरवरी 2027): यहां खरीफ फसल की देखभाल, मत्स्य पालन, मुर्गी और बकरी पालन, मानसून के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य और केसीसी बिजनेस लोन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। किसानों को बीज उपचार, गर्मियों और मानसून की सब्जियों की नर्सरी, बागों के प्रबंधन और पशुओं के टीकाकरण कैलेंडर की जानकारी दी जाएगी।

कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने सभी संयुक्त कृषि निदेशक, सभी जिला कृषि पदाधिकारियों और अनुमंडल-सह-प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उपरोक्त निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रमंडलीय स्तरीय कृषि मेला 2026 के आयोजन के लिए आवश्यक कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में घिरे कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा, रांची में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।