Move to Jagran APP

Coronavirus: रुड़की में हरियाणा और दिल्ली से आए तीन लोग भर्ती, जांच को भेजे सेंपल

सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में तीन लोगों को भर्ती कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। ये लोग दिल्ली और हरियाणा से आए हैं। तीनों को खांसी की शिकायत है।

By Bhanu Prakash SharmaEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 09:28 AM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 09:28 AM (IST)
Coronavirus: रुड़की में हरियाणा और दिल्ली से आए तीन लोग भर्ती, जांच को भेजे सेंपल
Coronavirus: रुड़की में हरियाणा और दिल्ली से आए तीन लोग भर्ती, जांच को भेजे सेंपल

रुड़की, जेएनएन। सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में तीन लोगों को भर्ती कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। ये लोग दिल्ली और हरियाणा से आए हैं। तीनों को खांसी की शिकायत है। वहीं अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक युवती सहित दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर पर क्वारंटाइन रहने को कहा गया है।

loksabha election banner

सिविल अस्पताल रुड़की में बेलड़ी गांव निवासी एक व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। व्यक्ति हरियाणा गया था। उसके बाद से उसे खांसी की शिकायत है। वहीं हरियाणा निवासी एक व्यक्ति रुड़की में नौकरी करता है। उसे भी खांसी की शिकायत होने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। दिल्ली से लौटे एक युवक को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। युवक को भी खांसी की शिकायत है। 

सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि तीनों के सैंपल लेकर जांच के लिए हल्द्वानी लैब भिजवा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले भर्ती हुए एक युवक-युवती की रिपोर्ट निगेटिव है। इन दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

41 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई

सिविल अस्पताल में गुरुवार को शहर और देहात से 41 लोगों को ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने इन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद ये लोग ठीक पाए गए।

राहत शिविर में दो की हालत बिगड़ी, कराया भर्ती

राहत शिविर में रह रहे दो लोगों की हालत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं राहत शिविर में रहे लोगों को चिकित्सकों ने कोरोना वायरस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उससे बचाव के बारे में भी बताया गया। 

यह भी पढ़ें: Coronavirus: एम्स में बढ़ेगी वेंटिलेटर की संख्या, डॉक्टरों को किया जाएगा क्वारंटाइन

आदर्श नगर में माही पैलेस, दिल्ली रोड स्थित गणपति पैलेस, सिविल अस्पताल के रैन बसेरा में बाहर से आने वाले लोगों को रखा गया है। मेडिकल आफिसर इंचार्ज डॉ. दिली रमन ने बताया कि इन राहत शिविर में रखे गए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: छोटे अस्पताल और नर्सिग होम की ओपीडी अब भी बंद 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.