Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पत्नी को दिया तीन तलाक, छह पर मुकदमा दर्ज

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 22 Feb 2022 08:35 PM (IST)

    संवाद सूत्र लक्सर दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। आरोपित पति

    Hero Image
    पत्नी को दिया तीन तलाक, छह पर मुकदमा दर्ज

    संवाद सूत्र, लक्सर : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया। आरोपित पति ने तीन बार तलाक-तलाक बोल उसे तीन तलाक दे दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जसोदरपुर गांव निवासी नाजिमा ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 14 मई 2020 को मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी शाहनवाज के साथ मुस्लिम रीतिरिवाज के अनुसार हुई थी। शादी में दस लाख से अधिक का दान दहेज दिया गया था। लेकिन ससुराल वाले से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कार व आठ लाख नकद दिए जाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच उसने एक पुत्री को जन्म दिया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया तथा पेट्रोल छिड़ककर उसकी जान लेने की कोशिश की गई। गत वर्ष अक्टूबर में वह दूसरी बार दो माह की गर्भवती थी तब ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिससे उसका गर्भपात हो गया। अक्टूबर में ही उसका पति, सास, ससुर उसके मायके आए। पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया।

    न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता के पति शाहनवाज, सास हाजरा, ससुर दिलशाद, देवर शहनवाज व फैजान तथा ननंद फरहीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।