विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपावली की पूजा के लिए फैक्ट्री पहुंचा मालिक, अंदर मिला चोर

By Edited By:
Published: Thu, 08 Nov 2018 04:00 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 04:52 PM (IST)

फैक्ट्री मालिक देर शाम दीपावली की पूजा के लिए फैक्ट्री का ताला खुलवाकर अंदर पहुंचा तो वहां का नजारा देख हैरान रह गया। वहां सामान बिखरा हुआ था और किसी की आहट सुनार्इ दे रही थी।

दीपावली की पूजा के लिए फैक्ट्री पहुंचा मालिक, अंदर मिला चोर
दीपावली की पूजा के लिए फैक्ट्री पहुंचा मालिक, अंदर मिला चोर

रुड़की, [जेएनएन]: दीपावली पूजन के लिए मालिक फैक्ट्री के अंदर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, अंदर सामान बिखरा पड़ा था और किसी की आहट सुनार्इ दी। इस पर मालिक ने आनन-फानन में फैक्ट्री का गेट बंद करा दिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस चोर को गिरफ्तार कर लिया।

गंगनहर कोतवाली के सलेमपुर में सिविल लाइंस निवासी हरिशचंद्र की प्लास्टिक का सामान बनाने की फैक्ट्री है। गुरुवार को दीपावली त्योहार के कारण छुट्टी थी। फैक्ट्री स्वामी देर शाम फैक्ट्री में दीपावली की पूजा करने के लिए पहुंचे। जब वह फैक्ट्री के गेट का ताला खुलवाकर अंदर पहुंचे तो उन्हें कुछ आहट सुनाई दी। साथ ही फैक्ट्री का सामान भी बिखरा नजर आया। 

फैक्ट्री में किसी के होने की आशंका के चलते फैक्ट्री स्वामी ने फैक्ट्री का गेट बंद कर दिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फैक्ट्री के अंदर गर्इ और तलाशी ली। पुलिस को वहां एक युवक मिला। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका नाम मोहम्मद अली निवासी रामपुर है। वह चोरी के इरादे से फैक्ट्री में आया था। दीवार फांदकर फैक्ट्री के भीतर घुसा था। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार बिष्ट ने बताया कि आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: दीपावली की रात दुकान का ताला तोड़कर 200 मोबाइल ले गए चोर

यह भी पढ़ें: दीपावली की पूजा के लिए फैक्ट्री पहुंचा मालिक, अंदर मिला चोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।