विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्व हिंदू परिषद के नेता ने खुद को लगार्इ आग, गंभीर

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Sun, 08 Apr 2018 01:07 PM (IST)Updated: Sun, 08 Apr 2018 09:32 PM (IST)

हरिद्वार में वीएचपी नेता चरणजीत पाहवा ने खुद को आग लगा दी। चरणजीत ज्वालापुर कोतवाली के सामने स्थित मीट की दुकानों का विरोध कर रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद के नेता ने खुद को लगार्इ आग, गंभीर
विश्व हिंदू परिषद के नेता ने खुद को लगार्इ आग, गंभीर

हरिद्वार, [जेएनएन]: हरिद्वार में मांस की दुकानों को हटाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के नेता ने खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।   

विश्व हिंदू परिषद के नेता चरणजीत पाहवा ने ज्वालापुर पुलिस चौकी के सामने खुली मीट की दुकानों विरोध किया। उन्होंने इन्हें हटवाने के लिए खुद को आग लगा ली। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल चरणजीत पाहवा  को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बर्न यूनिट नहीं होने के चलते उन्हें देहरादून स्थित कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया। इसकी पुष्टि हरिद्वार जिला अस्पताल केे सीएमएस डॉक्टर अर्जुन सेंगर ने की है। वहीं घटना की सूचना पर एसएसी कृष्ण कुमार वीके भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

यह भी पढ़ें: प्रदर्शनकारियों ने उत्‍तराखंड की दो बसों को किया आग के हवाले

यह भी पढ़ें: सड़कों पर उतरा दलित समाज, जबरन बंद कराई दुकानें; पथराव और लाठीचार्ज