यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड की दो बसों को किया आग के हवाले
आज हिंसक प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उत्तराखंड की दो बसों को आग के हवाले कर दिया। वहीं, कई बसों पर पथराव भी किया गया।

देहरादून, [जेएनएन]: अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एसएसी/एसटी एक्ट) को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में हिंसक प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उत्तराखंड की दो बसों को आग के हवाले कर दिया। वहीं, कई बसों पर पथराव भी किया गया। इसके चलते उत्तराखंड रोडवेज ने दिल्ली रुट पर अपनी सभी बस सेवाएं बन्द की हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में हिंसक प्रदर्शन कर रहे लोगों ने 2 बसों को मेरठ और मोदीनगर में आग के हवाले किया, जबकि भगवानपुर में वाल्वो बस पर पथराव भी किया गया। दिल्ली रुट पर उपद्रव में उत्तराखंड रोडवेज की 15 से ज्यादा बसें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसमें 2 वाल्वो, 2 एसी बसों समेत बाकी साधारण बसों में शामिल हैं।

इसके चलते उत्तराखंड रोडवेज ने दिल्ली रुट पर सभी बस सेवाएं बन्द की है। गढ़वाल और कुमायूं से कोई भी बस दिल्ली, आगरा, जयपुर, फरीदाबाद, गुड़गांव ना भेजने के आदेश दिए गए। इस रूट पर करीब 750 बसें रोजाना संचालित होती हैं।
