भगवानपुर तहसील में स्टाफ का टोटा, फरियादी परेशान
तहसील मुख्यालय पर कर्मचारियों की कमी के चलते फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संवाद सूत्र, भगवानपुर: तहसील मुख्यालय पर कर्मचारियों की कमी के चलते फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक यहां पर नायब तहसीलदार तक की तैनाती नहीं हुई है।
भगवानपुर तहसील के नायब तहसीलदार को 22 जून को जिलाधिकारी ने हटा दिया था। इसके अलावा हार्ट सर्जरी होने की वजह से कानूनगो भी छुट्टी पर चल रहे हैं। इसी तरह से तहसील के नाजिर सराफत अली भी बीमार चल रहे हैं। जिसकी वजह से कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व तहसीलदार के पेशकार को चोट लग गई। वह भी छुट्टी पर हैं। इसके अलावा आरसी बाबू भी 15 दिन की छुट्टी पर हैं। इस संबंध में जब तहसीलदार सुशील कुमार सैनी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते दिक्कतें पेश आ रही है लेकिन अन्य कर्मचारियों की मदद से कामकाज निपटाया जा रहा है।
---------
तहसील भवन का हो रहा कायाकल्प
भगवानपुर: भगवानपुर तहसील मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बदहाल हो चुके भवन में संचालित हो रहा है। हालांकि तहसीलदार अब इसके कायाकल्प करने में जुटे गए हैं। भवन की जहां रंगाई-पुताई की जा रही है, वहीं लॉन भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा टीनशेड आदि डालकर फरियादियों के बैठने एवं खड़े होने की व्यवस्था की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।