विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुंभ में कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़ा : एसआइटी ने मैक्स और नलवा के बिचौलिये से की पूछताछ

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 29 Jun 2021 06:05 AM (IST)

कुंभ में कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े की जांच कर रही एसआइटी ने सोमवार को मैक्स कारपोरेट सर्विसेज और नालवा लैब के ...और पढ़ें

एसआइटी ने मैक्स कारपोरेट सर्विसेज और नालवा लैब के बीच अनुबंध कराने वाले बिचौलिये अनुदेश गोयल से पूछताछ की।
एसआइटी ने मैक्स कारपोरेट सर्विसेज और नालवा लैब के बीच अनुबंध कराने वाले बिचौलिये अनुदेश गोयल से पूछताछ की।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कुंभ में कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े की जांच कर रही एसआइटी ने सोमवार को मैक्स कारपोरेट सर्विसेज और नालवा लैब के बीच अनुबंध कराने वाले बिचौलिये अनुदेश गोयल से पूछताछ की। एसआइटी के बुलावे पर वह मुंबई से हरिद्वार पहुंचा। वहीं, लाल चंदानी लैब के संचालकों से भी एसआइटी ने फिर से पूछताछ की। उधर, सीडीओ सौरभ गहरवार ने भी अपनी पड़ताल जारी रखी।

कुंभ में हुए कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े की दो अलग-अलग जांच चल रही है। पहली जांच सीडीओ सौरभ गहरवार कर रहे हैं। जबकि शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे की जांच एसआइटी कर रही है। एसआइटी और सीडीओ कुंभ में कोरोना टेस्टिंग की जिम्मेदारी संभालने वाली फर्म मैक्स कारपोरेट सर्विसेज दिल्ली, नालवा लैब हिसार हरियाणा और लाल चंदानी लैब दिल्ली के संचालकों से अलग-अलग पूछताछ कर चुकी है।

सोमवार को एसआइटी ने मैक्स और नालवा की मुलाकात कराने वाले बिचौलिये अनुदेश गोयल को मुंबई से पूछताछ के लिए हरिद्वार बुलाया गया। रोशनाबाद स्थित एसआइटी दफ्तर में अनुदेश गोयल से करीब साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ हुई। एसआइटी के सीओ राकेश रावत और विवेचनाधिकारी राजेश साह ने अनुदेश गोयल से पूछा कि मैक्स कारपोरेट सर्विसेज के पार्टनर शरत चंद पंत व मल्लिका पंत और नालवा लैब के डायरेक्टर डा. नवतेज नालवा को वह कैसे जानते हैं, कितने लाख रुपये में डील कराई और अनुबंध में क्या-क्या शर्ते रखी गई थी। इसके बाद पुलिस ने लाल चंदानी लैब के संचालकों से भी पूछताछ की। एसआइटी के सीओ राकेश रावत ने बताया कि इस प्रकरण में पूछताछ अभी चल रही है। मंगलवार को मैक्स कारपोरेट सर्विसेज के पार्टनरों से पूछताछ हो सकती है।

यह भी पढ़ें-Coronavirus Test Fraud: कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाड़े में आरोपितों से घंटों हुई पूछताछ, नलवा लैबोरेट्रीज के संचालकों से भी सवाल-जवाब

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें