विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी ये पार्टी, कर दिया ऐलान

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:41 AM (IST)

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 35-40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और किसानों, मजदूरों, शिक्षा एवं बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की 70 में से 35 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और कई विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों के लिए आवेदन भी प्राप्त हो चुके हैं। जल्द ही पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है।

सिविल लाइंस में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल अठावले ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। उन्होंने बताया कि करीब 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की गई है। कई सीटों से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को भेज दी गई है।

सेठपाल अठावले ने कहा कि पार्टी किसानों और मजदूरों के हितों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। शिक्षा, चिकित्सा और गन्ना किसानों की समस्याएं पार्टी के प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है।

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार को ठोस योजना बनानी होगी। केवल घोषणाओं से बेरोजगारी दूर नहीं होगी, बल्कि इसके लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी और विधानसभा चुनाव में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मोनू रावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

यह भी पढ़ें- रुड़की के पास भगवानपुर में बंद मकान में चोरी, जेवरात और बाइक ले उड़े चोर

यह भी पढ़ें- रुड़की एसबीआई एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदला, खाते से निकाले 24 हजार रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।