विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के हरकी पैड़ी आने-जाने के लिए रहेगा वन-वे

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 13 Jan 2021 08:44 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 09:52 PM (IST)

Makar Sankranti 2021 मकर संक्रांति स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के हरकी पैड़ी आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित ...और पढ़ें

मकर संक्रांति स्नान को लेकर हरकी पैड़ी पर तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के जवान।
मकर संक्रांति स्नान को लेकर हरकी पैड़ी पर तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के जवान।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। Makar Sankranti 2021 मकर संक्रांति स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं के हरकी पैड़ी आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन की ओर से हरकी पैड़ी जाने वाले श्रद्धालु पोस्ट आफिस तिराहा से बाजार होकर हरकी पैड़ी पहुंचेंगे उनकी वापस अपर रोड से होगी। स्नान पर्व पर ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा जैसे लोकल यात्री वाहन ज्वालापुर से ऋषिकुल तिराहे तक चलेंगे।

कुंभ पुलिस के एसपी यातायात आयुष अग्रवाल ने बताया कि स्नान पर्व के दौरान हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही निर्बाध तरीके से होती रहे, इसके लिए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी। चूंकि श्रद्धालुओं के वाहन चमगादड़ टापू मैदान में बनाई गई पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे, इसलिए उन्हें जसवंत घाट, कांगड़ा घाट होते हुए हरकी पैड़ी भेजा जाएगा। इनकी वापस भीमगोड़ा की ओर से होगी। रोडवेज बसों और ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालु पोस्ट आफिस तिराहे से नीचे की ओर सब्जी मंडी बाजार से, मोती बाजार होकर हरकी पैड़ी पहुंचेंगे। जबकि श्रद्धालु वापस अपर रोड से होंगे। शहर में ज्वालापुर से हरिद्वार के बीच चलने वाले आटो, विक्रम, ई-रिक्शा, तांगा आदि यात्री वाहनों को ऋषिकुल तिराहे पर बैरियर लगाकर रोका जाएगा। 

इससे आगे केवल बस अड्डे तक रोडवेज बसें और दुपहिया वाहन जाएंगे। इसी तरह टिबड़ी तिराहे पर बैरियर लगाकर बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। यहां से केवल दोपहिया वाहन मेला अस्पताल तक जा सकेंगे। इस रास्ते से कोई भी वाहन वाल्मीकि चौक तक नहीं जाएगा। एसपी यातायात आयुष अग्रवाल ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लोकल यात्रियों को चलना होगा पैदल

स्नान पर्व पर ऐसे यात्री जिन्हें रेलवे स्टेशन या बस अड्डे से ज्वालापुर, कनखल या भेल जाना है, उन्हें ऋषिकुल तिराहे तक पैदल चलना होगा। तिराहे से उन्हें ज्वालापुर, कनखल व भेल, सिडकुल आदि जाने के लिए आटो, विक्रम, ई रिक्शा मिल सकेंगे।