विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की होटल में मिला शादीशुदा युगल का शव, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका

Published: Fri, 29 May 2026 04:36 PM (IST)

रुड़की के दिल्ली रोड स्थित होटल आर्यन के एक कमरे में एक शादीशुदा युगल का शव मिला है। पुलिस को ...और पढ़ें

रुड़की में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।

रुड़की में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के दिल्ली रोड फ्लाईओवर के समीप होटल आर्यन के एक कमरे में एक युगल का शव मिला है। दोनों पहले से शादीशुदा है। साथ ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित आर्यन होटल के मैनेजर ने कोतवाली सिविल लाइन को फोन कर बताया कि गुरुवार की सुबह सागर निवासी नाथुखेड़ी थाना मंगलौर कोतवाली ने होटल का कमरा बुक किया था। उसके साथ महिला मित्र भी थी।

शुक्रवार दोपहर तक दरवाजा नहीं खोला गया। कई बार घंटी बजाई गई लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। साथ ही कमरे से बदबू आ रही थी।

इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए कमरे का दरवाजा तोड़ा। इस दौरान कमरे से भयंकर बदबू आ रही थी।

सूचना पाकर सीओ ओशीन जोशी एवं एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंच गए। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि मृतक सागर की उम्र 24 साल है जबकि महिला की उम्र करीब 27 साल प्रतीत हो रही है।

दोनों ही शादीशुदा थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला लंढौरा की रहने वाली हैं और हरजोली में ससुराल है।

दोनों के मोबाइल फोन मिले टूटे

जिस समय पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर छानबीन की तो कमरे के अंदर ऐसा लग रहा था कि जैसे दोनों के बीच पहले झगड़ा हुआ हो। सामान अस्त-व्यस्त था। साथ ही मोबाइल फोन भी टूटे हुए थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक सागर पेंट का काम करता हैं और उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें- रुड़की में बकरीद के दौरान कुर्बानी पर बवाल, सिपाही के नाक की हड्डी टूटी; मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें- रुड़की: कुर्बानी के अवशेष हटाने पर कोटवाल आलमपुर में बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे